एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र में आकाशीय बिजली का तांडव, दो स्कूली छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sonbhadra News: सोनभद्र के स्कूल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मासूम छात्रों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां स्कूल परिसर में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई. बता दें स्कूल में पढ़ने गए छात्रों पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई है.

यह दर्दनाक हादसा चोपन थाना क्षेत्र के ब्रम्हदेव आईडल पब्लिक स्कूल, कोटा में हुआ. मरने वाले दोनों बच्चे महज़ 13 और 8 साल के बताए जा रहे हैं. इसी बीच एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई हौ जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

बिजली गिरने से गई दो मासूमों की जान

 सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र से दिल तोड़ देने वाली तस्वीर सामने आई है. ब्रम्हदेव आईडल पब्लिक स्कूल, कोटा में अचानक आसमान से गिरी बिजली ने बच्चों की जिंदगी लील ली. 13 वर्षीय दीपक और 8 वर्षीय अरविन्द, दोनों मासूम छात्र खेल-खेल में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 14 साल की रेखा गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने दोनों छात्रों के शव कब्ज़े में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आकाशीय बिजली ग्रामीण इलाकों में जानलेवा साबित हो रही है.

डॉक्टर ने दी यह जानकारी

मनीष मामले को लेकर चोपन सीएचसी में तैनात डॉक्टर अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चार बच्चों को विद्यालय के अध्यापकों द्वारा अस्पताल लाया गया. जिसमें दो बच्चे मृत अवस्था में ही लाए गए थे जबकि दो घायल थे. 

जिसमें एक बच्ची रेखा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक की स्थिति स्थिर देखते हुए चोपन अस्पताल में उपचार जारी है.

Input By : संतोष कुमार सोनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget