एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: खौलते छोले के भगौने में गिरने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, दूसरी बेटी को गंवा चुकी है मां

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक मां पर तब कहर टूट गया जब उसकी डेढ़ साल की बच्ची खोलते हुए छोले के भगोने में गिर गई,जिससे जलने के बाद उसकी मौत हो गई.बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Sonbhadra News: जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां की गोद एक बार फिर सूनी हो गई. बीते शुक्रवार को घर में खौलते छोले के भगौने में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम प्रिया की दर्दनाक मौत हो गई. हैरानी की बात ये है कि इससे पहले भी महिला अपनी एक बेटी को इसी तरह खो चुकी है. हादसे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक, ठेले पर चाट-फुल्की की दुकान चलाने वाले शैलेंद्र की पत्नी घर में बड़े भगौने में छोले पका रही थी. पास ही उसकी डेढ़ साल की बेटी प्रिया खेल रही थी. किसी काम से महिला कुछ देर के लिए रसोई से बाहर गई और इसी दौरान नन्हीं प्रिया खेलते-खेलते खौलते छोले के भगौने तक पहुंच गई. पलभर में ही मासूम बच्ची का शरीर झुलस गया.

उपचार के दौरान बच्ची की मौत
चीख-पुकार सुनकर मां दौड़कर रसोई में पहुंची और गंभीर हालत में बच्ची को दुद्धी सीएचसी ले गई. यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का 80 फीसदी शरीर जल चुका था. इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में प्रिया की मौत हो गई. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि करीब दो साल पहले महिला की पहली बेटी की मौत भी इसी तरह हुई थी.

उस समय भी बच्ची उबलती दाल के भगौने में गिर गई थी, जिससे उसकी जान चली गई थी. परिजनों के मुताबिक, उस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब दूसरी मासूम बेटी की भी झुलसकर मौत हो गई.

परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
परिजनों में मातम, पूरे गांव में दहशत, लगातार दो बेटियों की ऐसी दर्दनाक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग इसे बड़ी लापरवाही बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे दुर्भाग्य और अजीब संयोग मान रहे हैं. लापरवाही या दर्दनाक संयोग ?

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन दो साल के भीतर एक ही घर में दो मासूम बच्चियों की ऐसी दर्दनाक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिरकार ये हादसा लापरवाही का नतीजा है या किस्मत का क्रूर मजाक? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन मासूम प्रिया की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

Input By : संतोष सोनी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget