एक्सप्लोरर

UP News: डुमरियागंज से सपा की टिकट पर जीतीं सैयदा खातून के क्षेत्र में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे! विधायक ने दी ये सफाई

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज विधानसभा से सपा की टिकट पर चुनाव जीतीं सैयदा खातून के क्षेत्र में तथाकथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने की वीडियो वायरल हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में जीत के जश्न में तथाकथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' ('Pakistan Zindabad) के नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो 10 मार्च की शाम सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा के डुमरियागंज (Domariyaganj) मुख्य चौराहे का है.

वायरल वीडियो में डुमरियागंज विधानसभा से सपा की टिकट पर चुनाव जीतीं सैयदा खातून के कार्यालय के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़ इकट्ठा है और इस भीड़ में कुछ लोग एक विशेष पार्टी के साथ-साथ विशेष धर्म के नारे लगाते हुए सुने जा सकते हैं.

Hijab Controversy: यूपी में हिजाब को लेकर हुआ फिर विवाद, अलीगढ़ के एक कॉलेज ने लगाया प्रतिबंध

विधायक सैयदा खातून ने कहा - सांप्रदायिकता फैलाने की है साजिश

इस वीडियो क्लिप को लेकर तरह तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है. कुछ लोगों का कहना है कि इस वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. इसको लेकर क्षेत्र में काफी तनाव है. वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर डुमरियागंज से चुनी गईं विधायक सैयदा खातून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी जीत से कुछ लोग बौखलाए हुए हैं और इस क्षेत्र को हिंदू मुस्लिम को नफरत की आग में जलाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि जिस समय यहां भीड़ इकट्ठा हुई थी उस वक्त वह अपने कार्यालय पर थी ही नहीं. जनपद मुख्यालय से अपना सर्टिफिकेट लेकर पुलिस अभिरक्षा में वापस आ रही थीं.

उन्होंने कहा कि वीडियो में लोग 'इस्लाम जिंदाबाद' के नारे तो लगा रहे हैं लेकिन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे कोई नहीं लगा रहा यह कुछ लोगों द्वारा डुमरियागंज को सांप्रदायिकता की आग में जलाने की साजिश है. जो यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि इस वीडियो के सत्यता की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए.

पुलिस अधीक्षक ने कहा -जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

वहीं इस मामले में सिद्धार्थनगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि 10 तारीख की रात में एक समूह द्वारा इकट्ठा होकर लगाए गए नारे के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डुमरियागंज थाने में धार्मिक उन्माद फैलाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है. साथ ही इसमें धारा 144 का उल्लंघन करने के साथ-साथ अन्य समुचित धाराओं में अभियुक्त बनाए गए. 15 अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है और उनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे या नहीं लगे यह जांच का विषय है. वीडियो में कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है. इसकी जांच उच्च स्तर पर की जा रही है अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो मुकदमा पंजीकृत हुआ है उसमे विधायक सैयदा का भी नाम है. जांच में अगर वो मौके पर नहीं थी तो आगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

UP Election Result 2022: सपा समर्थक ने बीजेपी विधायक को दिया बुलडोजर गिफ्ट, उठाई यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget