एक्सप्लोरर

Prayagraj Students Protest: प्रयागराज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का धरना जारी, बोले- अब सरकार तय करे, नौकरी देनी है या...

UP Shikshak Bharti 2025: प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब नहीं आया है, जिससे आंदोलनरत अभ्यर्थियों में और अधिक नाराजगी देखी जा रही है.

UP Shikshak Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रयागराज में लगातार जारी है. इन अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले सात वर्षों से शिक्षक बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली. छात्र नेता रजत सिंह के नेतृत्व में चल रहा यह आंदोलन दिन-ब-दिन तेज़ होता जा रहा है. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे.

धरने में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि हाल ही में करीब दो लाख पदों पर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया. इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है. उनका आरोप है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर नहीं है और बेरोजगार युवाओं के साथ छल किया जा रहा है.

राम मंदिर में 5 जून को राम दरबार समेत 8 देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, निकाली जाएगी कलश यात्रा

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में छात्र नेता रजत सिंह ने कहा, 'हम सब योग्य हैं, वर्षों से पढ़ाई कर रहे हैं, कोचिंग कर रहे हैं, और घर से पैसे मंगवा-मंगवा कर अपनी तैयारी पूरी की है. अब जब शिक्षक के एक लाख से ज्यादा पद खाली हैं, तब भी हमें नौकरी नहीं दी जा रही. विज्ञापन निकाल कर उसे डिलीट कर देना, यह हमारे साथ मजाक है. हमारी उम्र निकलती जा रही है, अब हम कब तक इंतजार करें?'

यह आंदोलन अब पीछे नहीं हटेगा- अभ्यर्थी
प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों का कहना है कि वे साधारण परिवारों से आते हैं और अब परिवार भी आर्थिक रूप से टूट चुका है. ऐसे में सरकार को उनकी स्थिति पर संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए. 'हम अच्छे घरों से नहीं हैं, घर वाले थक चुके हैं, हम खुद मानसिक रूप से परेशान हैं, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है,' एक अभ्यर्थी ने बताया.

धरनास्थल पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे हुए हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन अब पीछे नहीं हटेगा. उनका कहना है, 'अब सरकार तय करे कि उसे लाखों बेरोजगार युवाओं को शिक्षक की नौकरी देनी है या फिर नहीं.'

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक लाख से अधिक पद वर्षों से खाली हैं. कोर्ट के आदेशों और बार-बार आंदोलनों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया या तो लटकाई जा रही है या फिर तकनीकी कारणों से टाल दी जाती है. अभ्यर्थियों का गुस्सा अब आंदोलन का रूप ले चुका है, जो अगर जल्द नहीं सुना गया तो राज्यभर में इसका असर देखा जा सकता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget