एक्सप्लोरर

यूपी में आज से शुरू होगा 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, हर बच्चे को मिलेगा पढ़ाई का हक

UP News: आज से 15 जुलाई तक पूरे यूपी में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा. हर सरकारी स्कूल को उत्सव की तरह सजाया जाएगा, बच्चों का तिलक फूलमालाओं और स्वादिष्ट खाने से स्वागत होगा.

School Chalo Abhiyan UP: उत्तर प्रदेश में अब कोई बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शिक्षा हर बच्चे का हक है और सरकार इसे हर हाल में उन तक पहुंचाएगी. इसी दिशा में अब 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत हर सरकारी स्कूल को उत्सव की तरह सजाया जाएगा, बच्चों का तिलक फूलमालाओं और स्वादिष्ट खाने से स्वागत होगा. पहले ही सरकार ने हर जिले के लिए 2 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है, ताकि इस अभियान को अच्छे से चलाया जा सके. बच्चों को स्कूल आने में खुशी महसूस हो इसके लिए पहले दिन मध्यान्ह भोजन में हलवा और खीर जैसे खास व्यंजन परोसे जाएंगे. सरकार का मानना है कि बच्चों को अगर प्यार और अपनापन मिलेगा तो वे खुद-ब-खुद स्कूल से जुड़ेंगे.

नाटक के जरिये बताया जाएगा लड़कियों की पढ़ाई का महत्व
इस बार सरकार का ध्यान खासकर उन बच्चों पर है जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं या कभी स्कूल पहुंचे ही नहीं. इसके साथ ही बालिकाओं के नामांकन और उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मीना मंच के माध्यम से स्कूलों में कहानियों और नाटकों के जरिए लड़कियों की पढ़ाई का महत्व बताया जाएगा.

घर-घर जाकर होगा बच्चों का नामांकन
अभियान के दौरान शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक और एसएमसी सदस्य घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराएंगे. जो बच्चे ईंट-भट्ठों, झुग्गियों, रेलवे प्लेटफॉर्म या घुमंतू समुदाय से हैं, उन्हें चिन्हित कर स्कूल से जोड़ा जाएगा.  सरकार का जोर जनजागरूकता पर भी है. स्कूलों में रैलियां, मुनादी, और सोशल मीडिया प्रचार के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा. स्वयं सहायता समूह एनजीओ और स्थानीय प्रभावशाली लोग भी इस काम में भाग लेंगे.

खास बात यह है कि नामांकन का पूरा डेटा प्रेरणा पोर्टल और स्कूल रजिस्टरों में अपलोड किया जाएगा. 30 जुलाई तक हर स्कूल को रिपोर्ट अपडेट करनी होगी. प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठियां और बैठकों के जरिए पूरे अभियान की समीक्षा की जाएगी. जो भी बच्चा स्कूल से बाहर मिलेगा उसे जोड़ने की रणनीति वहीं तय की जाएगी.

साल 2003 में हुई अभियान की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 2003 में हुई थी लेकिन योगी सरकार ने इसे एक सामाजिक आंदोलन में बदल दिया है. वर्ष 2017 के बाद से अब तक लाखों बच्चों को फिर से स्कूल जोड़ा गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में 1.61 करोड़ से अधिक बच्चे परिषदीय स्कूलों में नामांकित थे जबकि 2024 तक यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ के पार हो चुकी है. सरकार का लक्ष्य है कि 6 से 14 साल का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे.

स्कूल चलो अभियान केवल एक योजना नहीं बल्कि यह सरकार का संकल्प है कि शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं आ पा रहा है तो शिक्षा खुद उसके द्वार तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा, गुजरात से केदारनाथ जा रही कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 की मौत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget