एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी विधायक अंकुर राज तिवारी फिर विवादों में घिरे, SSB जवान की जमीन से जुड़ा है मामला

UP Politics: संत कबीर नगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी पर आरोप है कि विधायक का नाम लेकर करीब 50 लोगों ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान का घर तोड़ दिया.

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी एक बार फिर से विवादों में हैं. अभी हाल ही में BDC के किडनैपिंग और उसके साथ मारपीट करने के आरोप मे चैनलों और अख़बारों की सुर्खियों मे रहने वाले बीजेपी विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं. ये मामला सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान की बैनामा शुदा जमीन से जुड़ा है, जो उसने शहर कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी के निकट खरीदी थी, इसी जमीन पर जब लोग कब्जा करने लगे तब SSB जवान की शिकायत पर SDM सहित पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे दुःखी जवान ने डीएम ऑफिस परिसर मे खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डीजल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की.

विधायक का नाम लेकर 50 लोगों ने की जमीन से बेदखल करने की कोशिश

दरअसल पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट स्थित जमीन के एक टुकड़े से जुड़ा हुआ है. जिस पर आज जब चार दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोलते हुए उसपर काबिज सेना यानी SSB के जवान से ये कहते हुए उसे जमीन से बेदखल करने का प्रयास किया कि यहां से चले जाओ वरना ठीक नहीं होगा, क्योंकि ये जमीन हमारी है और हमने इस जमीन और मकान का एग्रीमेंट विधायक से किया हुआ है.

एसएसबी के जवान की किसी ने नहीं सुनी फरियाद 

आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर मे आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले SSB के जवान रघुनंदन यादव गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. जिन्होंने मगहर पुलिस चौकी के पास एक जमीन की रजिस्ट्री करवाई हुई थी, इस जमीन पर वो अस्थाई बसेरा बनाए हुए थे जिसपर दावा कर स्थानीय लोग कब्जा करने पर आमादा थे, जिसकी शिकायत SSB जवान ने स्थानीय पुलिस चौकी मगहर, लगायत कोतवाली और SDM तक से की थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से दबंगों का हौसला इस कदर बढ़ गया कि वे सब करीब 50 की संख्या मे एक साथ धावा बोलते हुए जवान के कराए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिए और जवान को यह कहकर धमकी दिए कि हमारा रिश्ता विधायक जी से है, जिनसे हमने यह जमीन और मकान का एग्रीमेंट किया हुआ है.

नहीं मिला न्याय तो कलेक्ट्रेट पर किया आत्मदाह का प्रयास

हर तरफ से निराश जवान को जब कुछ नहीं सूझा तब उसने खुद पर डीजल छिड़क कर कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की. पूरे मामले पर एसएसबी जवान ने बताया कि इस जमीन की रजिस्टरी कराई थी जिसपर पचास की संख्या में लोगों ने धावा बोलते हुए उस पर हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त करने का काम किया, SSB जवान ने कहा कि कोई विधायक अंकुर हैं, जिनका नाम लेते हुए लोगों ने उसे उसकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की, SSB के जवान ने प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसे दोनों जगहों से न्याय नहीं मिला तब उसने कलेक्ट्रेट पर शरीर पर तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की. 

कागजात की जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

पूरे मामले पर प्रशासनिक अफसर रमेश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोनों पक्षों से जमीन के कागजात मांगे गए हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर दोनो पक्षों का 151 के तहत चालान कर दिया गया है, राजस्व विभाग की ओर से जो भी निर्णय आएगा उसका अनुपालन कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- Watch: 'बुलंदशहर में दिनदहाड़े 40 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, कई घायल', सपा नेता का दावा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget