एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और निशाकांत दुबे की भाषा वाली लड़ाई में सपा की एंट्री, BJP पर लगाए ये आरोप

Lucknow News: बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच चल रही भाषा को लेकर बयानबाजी पर यूपी समाजवादी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर सियासी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बयानों के बाद इस विवाद पर बवाल शुरू हो गया है. निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा था कि पटक-पटक कर मारेंगे तो वहीं राज ठाकरे ने जवाब में कहा था कि डुबो-डुबो कर मारेंगे. 

अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं 'पटक पटक के मारेंगे', कुछ कहते हैं 'डुबो डुबो के मारेंगे'. वास्तव में, भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र और देश की जनता से किए गए वादों पर चर्चा से बचना चाहती है. 

सरकार पर बोला हमला
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है. सपा प्रवक्ता ने कहा सरकार ने देश के युवाओं से जो वादे किए थे उन पर चर्चा न हो उससे बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसे षड़यंत्र रच रही है ताकि इन सब से बचा जा सके.

सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत सबसे कम है लेकिन उसके बाद भी जनता से वसूली होती रहेगी, हर महीने जेल भेजते रहेंगे. फखरुल हसन ने सरकरा पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कई अहम बाते की हैं. 

बीजेपी पर जमकर बरसे सपा प्रवक्ता
इसी दौरान उन्होंने कहा है कि यह वो सवाल हैं जिनसे भारतीय जनता पार्टी बचना चाहती है. आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ को लेकर, मुहर्रम को लेकर चर्चा हो रही है, महाराष्ट्र में भाषा को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. वही उन्होंने सवाल किया कि रोजगार, महंगाई को लेकर कहां चर्चा हो रही है.

अपने इन बयानों में उन्होंने भाजपा और देश की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है किइस सब से यह पता चलता है कि भाजपा देश की जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget