एक्सप्लोरर

'धर्मांतरण के आरोपी को बाबा कहना गलत', छांगुर को लेकर स्वामी यशवीर महाराज का बयान

Baghpat News: यूपी में इन दोनों धर्मांतरण का आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर चर्चाओं में है. इसी बीच कांवड़ शिविर के उद्घाटन में यशवीर महाराज ने बड़ा बयान दिया है.

कांवड़ चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे यशवीर महाराज ने बागपत में बयान देते हुए कहा धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर को बाबा कहना गलत है. बाबा सनातन धर्म में होते हैं, मुस्लिम धर्म में नहीं. 

यदि छांगुर को बाबा कहा जाएगा तो यह सनातन धर्म का अपमान है. इसे बाबा न कहकर छांगुर का नाम लिया जाए. उन्होंने कहा ऐसे छांगुर को फांसी दे दी जाए. यह भी कहा कि जो मुस्लिम लोग कांवड़ियाें का स्वागत कर रहे हैं वे इस्लाम धर्म के खिलाफ कार्य कर रहे हैं.

धर्मपरिवर्तन कराने वाले का सीधा नाम लो
यशवीर महाराज ने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने वाले छांगुर को बाबा कहना गलत है. छांगुर एक मुस्लिम व्यक्ति है या तो उसे मुस्लिम कहा जाए या फिर उसका सीधा नाम लिया जाए. यदि छांगुर को बाबा कहोगे तो सनातन धर्म का अपमान है. 

उन्होंने छांगुर को आजीवन कारावास या फांसी देने की मांग की क्योंकि जिस तरह का कुकृत्य छांगुर ने किया है उसके लिए उम्र कैद की सजा या सीधी फांसी दे देनी चाहिए. भारत ऋषि मुनियों का सनातनी देश है. 

सफल नहीं हो पाए षड़यंत्र
उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि कांवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए कांवड़ियों के वेष में मुस्लिम और विपक्ष के गुंडे षड्यंत्र कर रहे हैं. प्रयागराज महाकुंभ में भी इन्होंने ऐसा षड़यंत्र किया था, लेकर सरकार और पुलिस के सजग होने पर षड़यंत्रकारी सफल नहीं हो पाए थे.

इसलिए वह कांवड़ियों से अपील करते हैं कि अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो हंगामा न करके जगह-जगह पुलिस तैनात है पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दें. जो मुस्लिम लोग कांवड़ियाें का स्वागत कर रहे हैं वे इस्लाम धर्म के खिलाफ कार्य कर रहे हैं.

मुस्लिम दुकानदारों को लेकर ये क्या कह गए स्वामी यशवीर महाराज
पूजा पाठ इस्लाम धर्म में हराम है. पुरा महादेव मंदिर हो या दूसरा मंदिर, जहां भी थूक मूत्र और जेहादी गैंग पूजा पाठ का सामान बेचता हो इसकी सूचना तत्काल पुलिस काे दे.यशवीर महाराज ने मंदिरों के पास पूजा सामग्री बेंचने वाले मुस्लिम दुकानदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा वो मेरा आदेश मानकर और ड्यूटी समझकर तय कर ले कि जहां जलाभिषेक होगा वहां कहीं आसपास मुस्लिम दुकानदार पूजा का समान ना बेचते दिखे और अगर कोई दिखे तो पुलिस को सूचना दे दे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
Bijnor News: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिजनौर: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget