एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख

Dehradun News In Hindi: विधानसभा में यह मामला BJP विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रश्न के जवाब में उठाया गया. वन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर समस्या बना हुआ है. राज्य गठन के बाद से अब तक वन्य जीवों के हमलों में 1296 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6624 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह जानकारी प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा में दी.

विधानसभा में यह मामला बीजेपी विधायक बृजभूषण गैरोला के प्रश्न के जवाब में उठाया गया. वन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीव हमलों में मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है, हालांकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है.

अब 10 लाख मुआवजे की है व्यवस्था

वन मंत्री ने बताया कि पहले वन्यजीव हमलों में मौत होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता था. बाद में इसे बढ़ाकर छह लाख रुपये किया गया और वर्तमान में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा कुछ मामलों में घायल लोगों को भी मुआवजा देने की व्यवस्था है.

सरकार ने सुरक्षा के कदम उठाए

सरकार की ओर से मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के कर्मचारियों की नियमित गश्त कराई जा रही है और त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है. इसके अलावा आबादी वाले क्षेत्रों में वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें ट्रेंक्यूलाइज कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाता है. वनों से सटे गांवों में बायोफेंसिंग तकनीक और हैबिटेट मैनेजमेंट के जरिए भी समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है.

भालुओं के नुकसान का मुद्दा उठाया गया

वहीं कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पिथौरागढ़ जिले के दारमा और अन्य इलाकों में भालुओं द्वारा घरों को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए. इस पर वन मंत्री ने कहा कि पहले भालू द्वारा घरों को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन अब सरकार ने इसके लिए भी मुआवजा देने की व्यवस्था कर दी है.

इस दौरान प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं पर भी चर्चा हुई. भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया के प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रदेश में वनाग्नि की 1276 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनसे 1771.66 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ. इन घटनाओं में 13 लोगों की मौत भी हुई.

आग की घटनाओं को रोकने की कोशिश

वन मंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं राज्य के लिए बड़ी चुनौती हैं. इन्हें रोकने के लिए सरकार शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. साथ ही फायर वाचर तैनात किए गए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget