एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी के अनुसूचित जाति भोज पर बोले उदयवीर सिंह- 'एक तरफ ये आरक्षण खा जाएंगे तो दूसरी तरफ...'

UP News: बीजेपी महिला मोर्चा के अनुसूचित जाति भोज के कार्यक्रम पर उदयवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ लोगों का अपमान कराएंगे, शासन प्रशासन से गाली दिलवा देंगे और दूसरी तरफ अब भोज का कार्यक्रम करेंगे.

UP News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा काशीराम की प्रतिमा के अनावरण पर बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के तंज भरे ट्वीट को लेकर सपा प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों कार्यकर्ताओं की भावना और इच्छा के अनुरूप साथ आई थी. जब गठबंधन हुआ तो बहुत सी पुरानी बातें एक गड्ढे में चली गई. मायावती और नेताजी ने मंच साझा किया, एक दूसरे का प्रचार किया. ऐसी परिस्थिति में उन पुरानी बातों का कोई विषय नहीं बचा. 

सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि बहुत सारे सपा और बसपा के पुराने साथ के लोग हैं, वह अखिलेश यादव के साथ काम कर रहे हैं. आज भी सपा और बसपा कार्यकर्ता उस गठबंधन की भावना से एक दूसरे से बातें, विचारधारा को शेयर ही नहीं करते बल्कि बीजेपी के अत्याचार, अन्याय के खिलाफ लड़ना भी चाहते हैं. जो भी बसपा की मजबूरी रही कि लोकसभा में अच्छी सीटें आने के बाद, 0 से 10 सीट हो जाने के बाद भी उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया.

सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा मुझे लग रहा है कि उन्हीं मजबूरियों में वो ट्वीट कर रहे हैं. वरना समाज को परिवर्तित करने में काशीराम का योगदान है उनका सम्मान कोई करता तो उसका स्वागत होना चाहिए. आज लोहिया जी, नेताजी का कोई स्वागत सम्मान करें, हम उसका सम्मान करेंगे.

बीजेपी पर जमकर बोला हमला
बीजेपी महिला मोर्चा के अनुसूचित जाति भोज के कार्यक्रम पर उदयवीर सिंह ने कहा कि एक तरफ ये आरक्षण खा जाएंगे तो दूसरी तरफ भोज की बात करेंगे. एक तरफ लोगों का अपमान कराएंगे, शासन प्रशासन से गाली दिलवा देंगे और दूसरी तरफ अब भोज का कार्यक्रम करेंगे. इसका कोई मतलब नहीं है. हर दल अपने हिसाब से सोचता है. सपा सोचती है कि जो पीड़ित, शोषित वर्ग है जिसे सामाजिक न्याय नहीं मिला, जिन्हें उनका हिस्सा नहीं मिला उन्हें सम्मान दिलाना चाहते हैं.

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की एक रचना को हटाए जाने पर उदयवीर सिंह ने कहा कि किसी एक्सपर्ट कमेटी ने पहले उन कविताओं को रखा होगा. यह मनमर्जी से नहीं हो सकता कि आपकी जब इच्छा हुई आपने कुछ हटा दिया. कोई स्पष्टीकरण आना चाहिए. सरकार को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का काम करना चाहिए, व्यक्तिगत इच्छा और अनिच्छा को नहीं शामिल करना चाहिए.

सपा के दो हिस्सों में बंटे नजर आने पर उदयवीर सिंह ने कहा कि एक जिले में सैकड़ों कार्यक्रम होते हैं, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं, चार-पांच जगह कार्यक्रम होते हैं तो हर कोई अपना कार्यक्रम कर सकता है. जिसको जैसे स्वागत करना है करें, बाहर के लोग बड़ा परेशान है. ना स्वामी प्रसाद मौर्य को दिक्कत है न मनोज पांडे को दिक्कत है, बाकी सब को दिक्कत हो रही है. किसने कार्यक्रम किया, कैसे किया वह लोग जाने. पार्टी एक है, झंडा एक है, साइकिल निशान है, इसी के नीचे सब है. निकाय चुनाव को लेकर उदयवीर सिंह ने कहा कि चुनाव है और यूपी में सभी चुनाव सपा और बीजेपी के बीच हो रहे हैं. जाहिर है लोग आएंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष महत्वपूर्ण नेताओं से सलाह मशवरा करके निर्देश देंगे और पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें:-

Guest House Kand: क्या है गेस्ट हाउस कांड की कहानी? 2024 चुनाव से पहले मायावती और BJP ने अखिलेश यादव को घेरा 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget