एक्सप्लोरर

Watch: लखनऊ में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा यूपी रोडवेज का बस ड्राइवर, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Lucknow News: यूपी रोडवेज का बस ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर आज मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा. छह घंटे तक ये हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

UP Roadways: अपनी मांगे मनवाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं, कोई विरोध प्रदर्शन करता है तो कोई धरना देता है या फिर कोई और तरीका अपनाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से एक और अनोखा तरीका शुरू हुआ है जहां लोग मोबाइल टॉवर या पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां अपनी मांगे मनवाने के लिए यूपी रोडवेज (UP Roadways) बस का ड्राइवर (Bus Driver) मोबाइल टॉवर (Mobile Tower) पर चढ़ गया. जिसके बाद उसे नीचे उतारने के लिए घंटों हाईटेंशन ड्रामा चलता रहा. 

दरअसल, ये पूरा मामला लखनऊ के कैसरबाग बस डिपो का है जहां पर आज सुबह सरकारी बस का ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. जैसे ही उस पर बस डिपो के कर्मचारियों की नजर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया. जिसके बाद टॉवर के नीचे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, ये सभी लगातार बस ड्राइवर से नीचे उतरने के लिए कहते रहे लेकिन डाइवर धमकी देता रहा है कि वो यहां से नीचे कूद जाएगा. इसके बाद वहां पर डिपो के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए.

वीडियो में बस ड्राइवर को समझाते दिखे अधिकारी

कैसरबाग में मोबाइल टॉवर पर चढ़े बस ड्राइवर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर टॉवर के सबसे ऊपर चढ़कर खड़ा हो गया है. जबकि लोग उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं. ये बस ड्राइवर अलीगढ़ बस डिपो का बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई. इस दौरान रोडवेज बस के अधिकारी उससे ये कहते हुए नजर आए कि सारे कर्मचारी तुम्हारे साथ है. तुम नीचे उतर आओ. वो कहते हैं कि जब साथ मिलकर बात होगी तभी तो कुछ हो पाएगा. ऐसे कैसे कुछ होगा. 

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि हम उनसे नीचे आने और हमें अपनी मांगें बताने के लिए कह रहे हैं. हम उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे. लेकिन उनकी मांगे क्या है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है. जिसके बाद डीएम सूर्यपाल गंगवार भी मौके पर पहुंच गए. उनके समझाने के बाद ड्राइवर नीचे उतर आया. ये हाई वोल्टेज ड्रामा 6 घंटे तक चलता रहा. 

ये भी पढ़ें- UP Assembly: अखिलेश यादव की 'जाति की राजनीति' पर CM योगी का हमला, कहा- पसीना बहाया तब बदला परसेप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget