एक्सप्लोरर

Varanasi: अचानक आग का गोला बनी यूपी रोडवेज की बस, ड्राइवर की समझदारी से बची जान

Varanasi Bus Fire: ये बस आजमगढ़ से वाराणसी की ओर आ रही थी. तभी इंजन गर्म होने की वजह से बस चालक को किसी दुर्घटना का एहसास हो गया, जिसके बाद उसने तत्काल बस में बैठे सभी यात्रियों को उतार दिया.

Varanasi Bus Fire: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया. ये बस आजमगढ़ से वाराणसी की ओर आ रही थी. तभी इंजन गर्म होने की वजह से बस चालक को किसी दुर्घटना का एहसास हो गया, जिसके बाद उसने तत्काल बस में बैठे सभी यात्रियों को उतार दिया. कुछ ही पलों में बस में आग लग गई और बस बीच सड़क में आग का गोला बन गई. 

ये हादसा वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ओवर ब्रिज के पास हुआ. गनीमत यह रही की बस में बैठा कोई भी यात्री आग की चपेट में ना आकर सही सलामत बस से बाहर आ गया. बस चालक की समझदारी के चलते सभी की जान बच गई. बस में आग लगने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. 

बस चालक ने समय रहते यात्रियों को उतारा
जानकारी के अनुसार बस का इंजन गरम हो गया था, जिसकी वजह से धुआं निकलने लगा. ये देखते ही बस चालक ने सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकलने को कह दिया. जिसके बाद बस में धूं-धूकर जलने लगी. कुछ ही समय में बस जलकर खाक हो गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा. आपसी सहयोग के साथ सभी लोग सकुशल बाहर आ गए. हालांकि कई लोग जल्दबाजी में अपना सामान बाहर नहीं निकाल सके, जिसकी वजह से उनका सामान जलकर ख़ाक हो गया. 

बस में आग की लपटें देखकर आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने भी बस में सवार यात्रियों की मदद की और उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध कराया. समय रहते सभी लोग सकुशल बस से बाहर आ गए. इस दौरान जलती बस का लोगों द्वारा वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था.

जनता दरबार में अनोखे अंदाज में दिखे सीएम योगी, छोटे बच्चों को किया लाड़ दुलार, खिलाई चॉकलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget