एक्सप्लोरर

कानपुर में डॉक्टर ने क्लीनिक में काम करने वाली नाबिलग नर्स से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर में भगवान से तुलना किए जाने वाले डॉक्टर ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की. इस घटना की पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

Kanpur News Today: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डॉक्टर ने अपनी ही क्लीनिक में काम करने वाली नाबालिग महिला नर्स के साथ रेप किया. इससे नाबालिग गर्भवती हो गई. इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया. रेप के बाद आरोपी डॉक्टर लगातार नाबालिग को मुंह बंद रखने की धमकी देता था. 

दरअसल, कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां मोहल्ले में आरोपी डॉक्टर वसीम की क्लीनिक है. पीड़िता आरोपी के क्लीनिक में नर्स का काम करती थी. वसीम ने डॉक्टर के पेशे को बदनाम करते हुए नाबालिग नर्स के साथ रेप किया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. 

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने नाबालिग को नशे में कर दिया, इसके बाद उसने नाबालिग के साथ रेप किया. जब पीड़िता को होश आया तो डॉक्टर ने उसे मुंब बंद रखने की धमकी दी. आरोपी के धमकी से नाबालिग काफी डर गई. परिजनों को इस बात की भनक तब लगी जब वह गर्भवती हो गई. 

परिजनों ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने इसके पीछे डॉक्टर वसीम का हाथ बताया. इसके बाद परिजनों ने लिखित में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब नाबालिग के साथ रेप की शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गए और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर लिखने की मांग की तो पुलिसकर्मी उन्हें लगातार घुमाते रहे.

परिजनों के मुताबिक, पुलिसकर्मी अधिकारियों के न होने का बहाना बनाकर और सुबह को शाम में और शाम को सुबह में आने का बोलकर लगातार घुमाते रहे. पीड़िता का मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच के बाद रेप और गर्भवती होने की पुष्टि हो पाएगी. उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: सपा के गढ़ करहल में बीजेपी ने चला बड़ा दांव, अखिलेश यादव के बहनोई को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget