एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी को भेजने से मना कर रही पंजाब सरकार की नीयत पर यूपी ने उठाए सवाल, SC में सुनवाई टली

बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तरप्रदेश भेजने को लेकर दायर याचिका सुनवाई 24 फरवरी तक टल गई. यूपी सरकार ने अंसारी को भेजने में पंजाब सरकार पर आनाकानी करने का आरोप लगाया है. अंसारी 2019 से पंजाब की जेल में बंद है. वहीं, पंजाब सरकार ने कहा है कि डॉक्टर ने उसे कई बीमारियों के चलते आराम की सलाह दी है.

नई दिल्लीः बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश भेजने में पंजाब सरकार की आनाकानी के खिलाफ उत्तरप्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 24 फरवरी के लिए टल गई है. पंजाब के हलफनामे के खिलाफ यूपी का जवाब रिकॉर्ड पर न होने के चलते सुनवाई टाली गई. यूपी का कहना है कि उसके यहां 1 दर्जन से ज़्यादा गंभीर मामलों में आरोपी मुख्तार को पंजाब पिछले 2 साल से वापस नहीं भेज रहा.

यूपी सरकार ने याचिका में कहा है कि 2019 में एक मामूली केस में पेशी के लिए मुख्तार को यूपी की बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ ले जाया गया था. तब से वह वहीं है. यूपी पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी रोपड़ जेल सुपरिटेंडेंट उसे भेजने से मना करते रहे हैं. इस आनाकानी के चलते मुख्तार के ऊपर यूपी में चल रहे गंभीर मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही है.

पंजाब सरकार ने हलफनामा दायर कर मुख्तार को बताई थी कई बीमारियां पिछले हफ्ते पंजाब सरकार ने नया हलफनामा दायर कर कहा कि मुख्तार हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पीठ के दर्द, त्वचा की एलर्जी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से जूझ रहा है. डॉक्टरों ने उसे आराम की सलाह दी है. इस वजह से अभी उसे यूपी नहीं भेजा जा सकता है. पंजाब सरकार ने अपने हलफनामे में यह भी कहा है कि इस मामले में उत्तरप्रदेश की तरफ से याचिका दाखिल करने का कोई आधार नहीं है. इसलिए, यूपी की याचिका खारिज कर दी जाए.

आज यूपी सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, "एक कुख्यात गैंगस्टर को बचाने में पंजाब के ऐसी दिलचस्पी समझ से परे है. उसने कुछ इंतजाम करवा कर पंजाब में अपने खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवा ली. उसका लाभ उठाकर वह पंजाब सरकार का मेहमान बना बैठा है."

अंसारी के वकील ने मुकदमों को पंजाब ट्रांसफर करने की मांग की जजों ने यूपी सरकार का लिखित जवाब उनके पास मौजूद न होने के चलते आज सुनवाई टाल दी. पंजाब सरकार की तरफ से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने यूपी के याचिका खारिज करने की मांग की. जबकि मुख्तार अंसारी के तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने यूपी में दर्ज सभी मुकदमों को पंजाब ट्रांसफर करने की मांग की. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि ट्रांसफर का मसला इस मामले से अलग है. उसकी सुनवाई साथ में नहीं की जा सकती.

यह भी पढ़ें

PM Modi on Farmers Protest: पीएम मोदी ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, कहा- 'MSP था, MSP है, MSP रहेगा'

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- 'ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान'

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget