एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, वाटर सिटी में बदल गई स्मार्ट सिटी

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में भारी बारिश के बाद नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई है. शहर में जगह जगह पानी भर गया है.

यूपी के प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है. महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन के लिए जनवरी से शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन सिर्फ छह महीने बाद ही संगम नगरी स्मार्ट सिटी से 'वॉटर सिटी' में बदल गई है.

कल देर रात से हो रही तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलभराव में डुबो दिया. चाहे पुरानी बस्तियों की गलियां हों, मुख्य बाजारों की सड़कें या फिर सरकारी दफ्तर हर जगह पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है. कुछ इलाकों में तो घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा.

थाने में घुसा पानी 

यह हाल सिर्फ आम मोहल्लों का नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले थाने भी पानी की चपेट में आने से बचे  हैं. एबीपी न्यूज़ की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो पाया कि जॉर्ज टाउन थाना भी जलभराव की मार झेल रहा है. थाने के अंदर कुर्सियां, मेज, थाना प्रभारी का कक्ष और मुंशी के कमरे तक में पानी भर चुका था. पुलिसकर्मी मजबूरन पानी में खड़े होकर अपना काम कर रहे थे, जो शहर की व्यवस्था और तैयारियों की हकीकत बयां करता है.

नगर निगम ने मानसून से पहले दावा किया था कि इस बार जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की गई है और लोगों को पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी. लेकिन हकीकत इसके उलट है. जलभराव से व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा है, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है और कई रिहायशी इलाकों में तो घरों के अंदर तक पानी घुस गया है.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद न तो ड्रेनेज सिस्टम सुधरा और न ही सड़कें. बारिश ने नगर निगम की योजनाओं की सच्चाई सामने ला दी है. अब सवाल यह है कि जब महाकुंभ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए भी शहर में टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं हो सका, तो आने वाले दिनों में लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?
बारिश थमने के बाद भी जलभराव बना हुआ है, जो साफ दिखाता है कि तैयारियों में कितनी लापरवाही बरती गई. फिलहाल, लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम जल्द सुधरे और हालात सामान्य हों, वरना यह 'वॉटर सिटी' और भी मुश्किलें खड़ी कर सकती है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत
बाराबंकी: अस्पताल पर बच्चेदानी निकालने का आरोप, महिला ने SP से की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget