एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली का निजीकरण होगा या नहीं? ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस बयान से साफ कर दी तस्वीर

UP Electricity Privatisation: उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को अब रोका नहीं जाएगा.

UP Electricity Privatisation: यूपी में बिजली के निजीकरण के विरोध में लगातार बिजली कर्मचारी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का इस पर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया अब नहीं रुकेगी. जो भी कर्मचारी इसके विरोध में हड़ताल में शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था बेहतर और पारदर्शी होगी. 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में इसे लेकर पत्रकारों से बात की और बताया कि बिजली के निजीकरण को लेकर सरकार का रुख क्या है.  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया को रोका नहीं जाएगी. सरकार इसे लेकर किसी भी तरह के हालात से निपटने को तैयार है. सरकार के पास इसे लेकर पावर बैकअप से लेकर अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार हैं. 

'निजीकरण से बिजली व्यवस्था में होगा सुधार
बिजली मंत्री ने दावा किया कि बिजली के निजीकरण से राज्य में बिजली व्यवस्था और बेहतर होगी और इसमें पारदर्शिता आएगी. बिजली कर्मचारियों के विरोध पर उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी संवेदनाओं की कद्र हैं लेकिन, काम में किसी तरह की बाधा आए ये किसी हाल में मंजूर नहीं होगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो बिजली व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करेगा या कार्य बहिष्कार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

बिजली कर्मचारियों के विरोध पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है कि जनता को कोई तकलीफ न हो, लेकिन, मैं बिजली कर्मियों से कहना चाहता हूं कि गर्मी के दिनों में बिजली की माग बढ़ जाती है. घरों में बीमार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं हैं. आज बिजली सभी के लिए बड़ी ज़रूरत बन गई है. ऐसे समय में किसी भी कारण से बिजली की आपूर्ति में व्यवधान नहीं डालना चाहिए, उनको अपना फर्ज और कर्तव्य पूरा करना चाहिए. ताकि लोगों को समस्या न हो. 

एके शर्मा ने बिजली कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी प्रशासनिक बातें हैं वो बैठकर की जा सकती है. जनता को इस गर्मी में तकलीफ में डालना किसी के हक में नहीं है, अगर कोई तकलीफ करेगा या बिजली आपूर्ति में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो हम उसके साथ सख्ती से निपटेंगे. 

'इसी यूपी का डंका बजाते हो..', मीट कारोबारियों से मारपीट को लेकर संजय सिंह का सीएम योगी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget