एक्सप्लोरर

'इसी यूपी का डंका बजाते हो..', मीट कारोबारियों से मारपीट को लेकर AAP संजय सिंह का सीएम योगी पर हमला

Aligarh News: अलीगढ़ में मीट कारोबारियों से मारपीट को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला और कहा कि क्या ये वहीं यूपी है जिसका विदेश में डंका बज रहा है.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीट कारोबारियों से हुई मारपीट के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि यही वो यूपी है जिसका डंका विदेश में बजाया जाता है. यूपी की लचर क़ानून व्यवस्था की पीछे वो लोग हैं जिन्हें सीएम योगी ने खुली छूट दे रखी है, जो धर्म के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 

आप सांसद संजय सिंह ने घायलों से मुलाकात के बाद कहा कि जो लोग बचे हैं ऊपर वाले की कृपा से बचे हैं. एक-एक युवक के 36-36 टांके हैं. शरीर पर अनगिनत चोट के निशान है. दिन दहाड़े इन लोगों के साथ बीच हाईवे पर मारपीट होती है लेकिन, वहां से गुजरने वाली 112 पुलिस के द्वारा उनकी मदद नहीं की जाती. ये लोग खुद उन गाड़ी में बैठ जाते हैं लेकिन, पुलिस के द्वारा उन्हें गाड़ी से उतारने का प्रयास किया जाता है और दबंगों के द्वारा उन्हें गाड़ी में से खींच खींचकर पीटा जाता है. 

यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
संजय सिंह ने कहा कि ये वो उत्तर प्रदेश है जिसका डंका विदेश में बजाया जाता है कानून व्यवस्था लचर कानून व्यवस्था के रूप में तब्दील हो चुकी है. इस लचर कानून व्यवस्था के पीछे योगी आदित्यनाथ के संगठन के वह सदस्य हैं जिनका संरक्षण योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिया गया है उन्हें खुली छूट दी जा रही है कभी धर्म के नाम पर, कभी नाम पूछकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. घायलों ने जो बताया वो काफी दुखद है. इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

दरअसल बीते दिनों अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में मीट व्यापारियों के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है. आप सांसद समेत कई नेता यहां का दौरा कर चुके हैं. इससे पहले नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी घायलों से मुलाकात कर उन्हें इस मामले को संसद में उठाने का दावा किया था. वहीं सांसद संजय सिंह ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
आप सांसद ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश भर में अराजकता का माहौल है. लोगों के द्वारा एक दूसरे की जान लेने का प्रयास किया जा रहा है. हर रोज घटनाएं बढ़ रही है. लखनऊ में 14 हत्याएं हो चुकी है. इस पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है. जिस तरह लाइसेंस होने के बाद भी मीट व्यापारियों से मारपीट की गई ये घटना बेहद गंभीर है. आम आदमी पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. 

UP Corona Update: यूपी में डरा रहा कोरोना! गाजियाबाद और लखनऊ में दर्ज हुए नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget