एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी में BSP को सबसे बड़ा झटका, चौधरी विजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, मायावती को लेकर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024 में यूपी में 0 सीटें हासिल करने वाली बसपा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बुरी खबर है. बसपा के बड़े नेता ने इस्तीफा दिया है.

पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा का साथ छोड़ दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 में बिजनौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रहे चौधरी विजेंद्र सिंह के इस्तीफा देने से राजनीतिक गलियारों में बड़ी चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. सूत्रों का दावा बहै कि बसपा का एक धड़ा चौधरी विजेंद्र सिंह को मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की वकालत कर रहा था. यह पूछे जाने पर कि चौधरी विजेंद्र सिंह का अगला कदम क्या होगा बसपा के पूर्व नेता ने कहा कि बहनजी का हमेशा आभारी रहूंगा.समर्थकों से बातचीत कर अगला कदम उठाऊंगा.

बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा तीसरे नंबर पर थी. विजेंद्र सिंह को कुल 2 लाख 18 हजार 986 वोट मिले थे. वहीं सपा के दीपक को 3 लाख 66 हजार 985 वोट मिले. वह दूसरे नंबर पर थे. इस सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता और प्रत्याशी चंदन चौहान ने 4 लाख 4 हजार 493 वोट हासिल कर के 37 हजार 508 मतों से जीत दर्ज की थी.

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए RSS एक्टिव! लोकसभा में मिले नुकसान की यूं होगी भरपाई?

चौधरी विजेंद्र सिंह के बसपा छोड़ने के पीछे भले ही कोई भी बड़ी वजह रही हो, लेकिन चौधरी विजेंद्र सिंह के इस कदम से बसपा को विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. सूत्रों से जो जानकारी मिली है, बसपा का एक धड़ा चौधरी विजेंद्र सिंह को मीरापुर विधानसभा उपचुनाव लड़ाना चाहता था. इसको लेकर पश्चिमी यूपी के बसपा के कई नेताओं ने चौधरी विजेंद्र सिंह से मुलाकात भी की थी. बसपा सुप्रीमो से भी मुलाकात हुई थी, और मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट फाइनल होने की भी चर्चा थी, लेकिन अचानक से चौधरी विजेंद्र सिंह ने बसपा को अलविदा कह दिया. चर्चा है कि कुछ तो ऐसा हुआ होगा कि जो उन्होंने बसपा छोड़ने का फैसला किया.

बसपा को अलविदा कहने वाले चौधरी विजेंद्र सिंह से जब बात की गई और पूछा गया कि बसपा क्यों छोड़ी तो बोले, बहनजी ने मुझे बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ाया उनका हमेशा आभारी रहूंगा और बोले कि राजनीति में नए रास्ते तो तलाशने पड़ते हैं. जब उनसे पूछा कहां जा रहें हैं तो बोले, समर्थकों से बात कर फैसला लूंगा नया घर कहां होगा. मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव लड़ने पर सवाल पूछा तो बोले, समर्थक चाहेंगे तो बिल्कुल मीरापुर विधानसभा से चुनाव लडूंगा...थोड़ा रुक जाइए जल्द ही आपको पता चल जाएगा कि नया घर और ठिकाना कहां होगा और मेरा अगला कदम भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget