एक्सप्लोरर

BJP विधायकों के साथ रामलला के दर्शन नहीं करेंगे सपा विधायक? शिवपाल सिंह यादव बोले- हम अखिलेश से कहेंगे..

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा सत्र के दौरान सभी सदस्यों को सरकार के निमंत्रण की जानकारी दी थी. उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी दलों के सदस्यों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह आगामी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के साथ अयोध्या नहीं जाएंगे और वह पार्टी नेता अखिलेश यादव से उनके तथा पार्टी के अन्य साथियों के लिये अयोध्या जाने की अलग से व्यवस्था करने की गुजारिश करेंगे. दरअसल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का न्योता दिया है. शिवपाल ने इसी संबंध में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की.

उन्होंने कहा, ‘‘11 फरवरी को अयोध्या जाने का हम लोगों का कोई औचित्य नहीं है. हम अपने नेता अखिलेश यादव से कहेंगे कि वह अलग से व्यवस्था कराएं, तब हम जाएंगे.’’ यादव ने यह भी कहा कि खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही गत 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला तो सपा के बाकी लोग इस कार्यक्रम में कैसे जाते.

सीएम की ओर से सभी को आमंत्रण
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सभी सदस्यों को सरकार के निमंत्रण की जानकारी दी थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी दलों के सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया.

Uttarakhand News: हरक सिंह रावत के करीबी ने बताई ED के छापों की 'वजह' बीजेपी पर उठाए ये सवाल

महाना ने कहा था, ''मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने उन्हें अयोध्या ले जाने का अनुरोध किया था. (वरिष्ठ सपा नेता) शिवपाल सिंह यादव जी ने भी कहा था कि अगर विधानसभा अध्यक्ष हमें ले जाएंगे तो हम जाएंगे. मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं.'

अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें 11 फरवरी को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. सदस्य पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे और फिर दोपहर साढ़े 12 से दो बजे तक राम मंदिर में दर्शन करेंगे. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विगत 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget