एक्सप्लोरर

अमेरिका को पीएम मोदी के जवाब पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- 10 साल पहले भी...

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने बिना जिक्र किए अमेरिकी ट्रेड डील की ओर संकेत किया है.

अमेरिका से ट्रेड डील की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत किसानों के हित के साथ समझौता नहीं करेगा. पीएम ने यह भी कहा कि हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन मैं तैयार हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा को 10 साल पहले यह सोचना चाहिए था कि हमें अपने किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों के हितों के बारे में हमेशा चिंतित रहना चाहिए और हमें प्रत्येक क्षेत्र पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमारा देश किस ओर जा रहा है? जो लोग दावा करते थे कि भारत के दुनिया के हर देश के साथ अच्छे संबंध हैं और शायद ही कोई ऐसा देश हो जहाँ भारत और भारतीयों का सम्मान न किया जाता हो, सरकार के अब ये बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं.'

हमारी विदेश नीति बिल्कुल असफल- अखिलेश

सपा चीफ ने कहा कि हम अपनी विदेश नीति में बिल्कुल असफल रहे हैं. हम अपने किसानों की आय को वादे के अनुसार दोगुना नहीं कर पाए हैं. युवा बेरोजगार हैं. हमारा देश, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे किसान और हमारे युवा खतरे में हैं. भारत चारों तरफ से घिर गया है.'

UP News: 'बीजेपी सरकार में क्यों बढ़ रहा है नशा', अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार पर कसा तंज

इसके अलावा अखिलेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 'आपको अमेरिका के साथ संबंध बनाए रखने होंगे। अमेरिका के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और हमें इन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने की ज़रूरत है। इस सरकार के 11 साल पूरे होने के बाद सरकार यह सब क्यों कह रही है?'

पीएम ने क्या कहा था?

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, 'हमारे लिए, हमारे किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, मुझे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. आज, भारत देश के किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के लिए तैयार है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
टीचर ने चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट, अखिलेश बोले- गंभीर मामला
Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
Embed widget