एक्सप्लोरर

मायावती के दावों पर सपा का करारा पलटवार, पूछा- घबरा क्यों रहीं हैं बसपा चीफ?

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हालिया ट्वीट्स और उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सपा के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा है कि जब भी दलितों, शोषितों और वंचितों पर अत्याचार होगा, समाजवादी पार्टी सबसे पहले उनके समर्थन में आवाज उठाएगी.

प्रवक्ता मनोज यादव ने मायावती द्वारा सपा पर दलितों को 'उकसाने' और 'तनाव फैलाने' जैसे लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार और झूठा करार दिया. उन्होंने कहा, 'जो बातें मायावती ने कही हैं, वे सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए हैं. समाजवादी पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ खड़ी रही है. मायावती जी के आरोप सिर्फ सियासी डर और बौखलाहट का नतीजा हैं.'

मनोज यादव ने यह भी कहा कि हर राजनीतिक दल सभी वर्गों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता है, तो अगर समाजवादी पार्टी भी दलितों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, तो इसमें घबराने की जरूरत क्यों है?

ग्रेटर नोएडा में स्कूली बस पेड़ से टकराई, 4-5 बच्चे घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल

सपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल 
सपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि मायावती जब सत्ता में थीं या अब भी जब दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं- जैसे हत्या, बलात्कार और भेदभाव की घटनाएं- तो वह चुप क्यों रहती हैं?  उन्होंने कहा 'उत्तर प्रदेश में दलित बहन-बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार पर मायावती जी एक भी शब्द नहीं बोलतीं. जब जुल्म होगा तो सपा आवाज उठाएगी, यह हमारा धर्म है.'

गौरतलब है कि मायावती ने मंगलवार को एक के बाद एक ट्वीट कर सपा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि सपा दलितों को आगे करके तनाव फैलाने और राजनीतिक स्वार्थ साधने का काम कर रही है. उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज से सपा के 'बहकावे में न आने' की अपील भी की थी.

बता दें कि यूपी की सियासत में दलित वोट बैंक एक निर्णायक भूमिका निभाता है. बीएसपी और सपा दोनों ही दल इस वर्ग को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं, खासकर ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. मायावती और अखिलेश यादव की पार्टियों के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे यह साफ है कि यूपी की राजनीति में दलित वोटों की अहमियत फिर से केंद्र में आ गई है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget