एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव का नाम लेकर राजा भैया ने सपा को दी सलाह! बयान के बाद लग रहे ये कयास

उत्तर प्रदेश स्थित कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों पर बिना नाम लिए, बड़ा इशारा किया.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने समाजवादी पार्टी को सलाह दी है. लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने सपा और समाजवाद को लेकर टिप्पणी की. 

राजा भैया ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे समाजवादी पार्टी के साथियों को यह ध्यान देना होगा कि डॉक्टर लोहिया,आचार्य नरेंद्र देव और मुलायम सिंह यादव के विचार कांग्रेस के बारे में क्या थे? राजा भैया ने सपा के नेता राम गोविंद चौधरी और अरविंद सिंह गोप का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवाद की कांग्रेस के प्रति और कांग्रेस की क्या धारणा, समाजवाद के प्रति थी, इसको अच्छे से याद रखिएगा.

'अल्लाह ने चाहा तो आप' अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में शख्स ने की ये खास दुआ तो सपा चीफ बोले- डायलॉग मत...

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजा भैया ने कहा कि जो सच्चाई थी, वो बताई. उन्होंने कहा कि समाजवाद का डीएनए कांग्रेस-विरोधी है. सभी समाजवादी नेताओं ने हमेशा कांग्रेस-मुक्त भारत का सपना देखा है. समाजवाद के पुरोधा रहे लोगों ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा है. यह सब लिखा पढ़ी में है. वही चीज हमने मंच से कही.

लग रहीं ये अटकलें?
राजा भैया के इस बयान के बाद अटकलें लग रहीं हैं कि वह सपा और कांग्रेस के अलायंस को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी कर रहे थे. 

इसके अलावा रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर, जय प्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया से प्रभावित थे. इस कार्यक्रम में यूपी सरकार की कैबिनेट में मंत्री सुरेश खन्ना, सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे.

राजा भैया ने चंद्रशेखर के प्रधानमंत्रित्व काल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए बहाना खोज रही थी. कांग्रेस को यह उम्मीद थी कि चंद्रशेखर सिफारिश लगवाएंगे. राजा भैया ने कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राजनीतिक और जीवन यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget