एक्सप्लोरर

UP Politics: लखनऊ पहुंचे प्रसपा नेता आदित्य यादव ने गिनाईं प्राथमिकता, मुलायम सिंह यादव पर कही ये बात

आदित्य यादव की प्राथमिकता बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा संगठन को मजबूत करने की होगी. युवाओं, महिलाओं, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों को रखने का प्रसपा काम करेगी. लखनऊ आगमन पर आदित्य का भव्य स्वागत हुआ.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष और शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) के बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद आज पहली बार लखनऊ (Lucknow) पहुंचे. लखनऊ आगमन पर आदित्य का जगह जगह स्वागत किया गया. पार्टी कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया. इस मौके पर आदित्य यादव ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. शिवपाल यादव के जन्माष्टमी (Janmashtami) पर लिखे पत्र को लेकर आदित्य यादव ने कहा कि उसमें लिखी बात हजारों साल पहले की घटना थी. उसमें कहीं भी सपा (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम नहीं था. पता नहीं क्यों लोगों ने उसका अपने हिसाब से आकलन कर लिया कि एक व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी की गई है.

प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव बोले

आदित्य ने कहा कि उस पत्र को लेकर उनकी बात शिवपाल यादव से हुई थी. उन्होंने हजारों साल पहले हुई घटना का सिर्फ उल्लेख करके जन्माष्टमी की बधाई दी थी. लेकिन लोगों ने उसे तोड़ मरोड़ कर पेश कर दिया. आदित्य से पूछने पर की आखिर कंस कौन है? उन्होंने कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार कंस है, वह इंसान कंस है जो रेप और हत्या के मुजरिमों की रिहाई छूटने पर मिठाई खिलाता, माला पहनाता है. वो शिक्षक कंस है जो सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने नहीं जाता.

आज हम ग्लोबलाइजेशन की बात करते हैं और दूसरी तरफ जीडीपी (GDP) लगातार गिरती जा रही है. मुझे लगता वह कंस है जो इसके लिए जिम्मेदार है. आदित्य की प्राथमिकता बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा संगठन को मजबूत करने की होगी. युवाओं, महिलाओं, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों को रखने का प्रसपा काम करेगी क्योंकि सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है.

आदित्य नेताजी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पास आशीर्वाद लेने जाएंगे. आशीर्वाद के साथ समय-समय पर मार्गदर्शन भी मांगेंगे. आदित्य ने बताया कि 2024 के चुनाव लड़ने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष और कमेटी तय करेगी. लेकिन आनेवाले निकाय चुनाव को देखते हुए हमारा प्रस्ताव है कि पूरी ताकत से प्रसपा उतरे. उन्होंने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अच्छे परिणाम ला सकते हैं. समाज में लोगों की बात उठा सकते हैं. इसलिए उसमें हिस्सा लेने का काम करेंगे.

Noida Viral Video: गार्ड से बदतमीजी करने वाली गालीबाज महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट, एडीसीपी नोएडा ने दी ये अहम जानकारी

बीजेपी से नजदीकियों पर जानें क्या कहा?

बीजेपी से नजदीकियों की चर्चा पर आदित्य ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव (Presidential Election) किसी दल का नहीं होता. हम उसे दल से ऊपर देखते हैं. उसी तरह शिवपाल यादव ने देखा. आज ऐसे समाज से देश को राष्ट्रपति मिला है जिसको कभी भागीदारी, हिस्सा नहीं मिला. आज वंचित समाज का सर्वोत्तम पद पर पहुंचना लोकतंत्र की खूबसूरती को दिखाता है. 


Shrikant Tyagi Case: त्यागी समाज की महापंचायत से पहले बीजेपी सांसद महेश शर्मा की पुलिस को चिट्ठी, जताई ये बड़ी आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget