एक्सप्लोरर

UP Politics: नीतीश कुमार से जुड़े सवाल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने झाड़ा पल्ला, कसा ये तंज

Prayagraj News: नीतीश कुमार के यूपी की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पल्ला झाड़ लिया.

UP News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के यूपी की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) लड़ने की चर्चाओं का दूसरी सियासी पार्टियां अपने नफे नुकसान के हिसाब से आकलन कर रही हैं और इस मुद्दे पर फौरन कुछ भी बोलने से बचना चाहती हैं. इस बारे में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से सवाल किया गया तो कोई सियासी प्रतिक्रिया देने के बजाय उन्होंने मामले से सीधे तौर पर पल्ला झाड़ लिया.

सांसद प्रमोद तिवारी ने कसा तंज

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है. उन्हें यह लगता है कि यह खबर सही नहीं है. इस बारे में ज्यादा बेहतर जवाब खुद नीतीश कुमार या उनकी पार्टी के लोग ही दे सकते हैं. प्रमोद तिवारी ने यह तंज जरूर कसा है कि नीतीश कुमार को अगर चुनाव लड़ना होगा तो वह बिहार से लड़ेंगे. 

राज्यसभा के कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार पंडित नेहरू की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो यह भी याद रखना चाहिए कि फूलपुर के नजदीक की रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थीं और अमेठी सीट से राजीव गांधी चुनाव लड़ते थे. 

माना यह जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि बीजेपी के खिलाफ बनने वाले मोर्चे की अगुवाई वह खुद करें बाकि नेता कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करें. इसी वजह से प्रमोद तिवारी इस सवाल पर अनजान बनकर जवाब देते रहे.

इसे भी पढ़ें:

Gonda Weather Update: एक घंटे की बारिश ने खोल दी गोंडा नगरपालिका के दावों की पोल, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

पीएम मोदी को सीधी चुनौती देंगे नीतीश कुमार, इन दो नेताओं को दिया गया बड़ा टास्क, यूपी में विपक्ष होगा गोलबंद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget