एक्सप्लोरर

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की सदस्यता पर मंडराया खतरा! नोटिस जारी

UP में Rampur से Samajwadi Party के सांसद Mohibullah Nadvi के निर्वाचन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

UP News: रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की लोकसभा सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है.  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. चुनाव निर्वाचन रद्द किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया.

बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने नदवी के खिलाफ चुनाव याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि नदवी ने अपने नामांकन पत्र में कई जानकारियां छिपाई हुई थी. इस आधार पर उनका निर्वाचन रद्द कर दिया जाना चाहिए. जस्टिस सीके राय की सिंगल बेंच मेंमामले की सुनवाई हुई.

अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी. 4 जून 2024 को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मोहिबुल्लाह ने रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 4 लाख 81 हजार 503 वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 87 हजार 434 मतों से हराया था. इस चुनाव में लोधी को 3 लाख 94 हजार 69 मत मिले थे.

कौन हैं घनश्याम सिंह लोधी
घनश्याम सिंह लोधी साल 2004 से 2010 तक कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी और वर्ष 2016 से 2022 तक समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे. उन्होंने साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए रामपुर लोकसभा उपचुनाव जीता था. 

2022 में आजम खान की सदस्यता जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे. घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के मोहम्मद आसिम रजा को हराकर उपचुनाव जीता था.

'कोई अचानक कल्याण सिंह नहीं...' भूतपूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने एक तीर से साधे कई निशाने

मेनका गांधी ने भी दाखिल की थी याचिका
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर से सपा सांसद रामभुआल निषाद के निर्वाचन के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. हालांकि अदालत ने याचिका खारिज कर दी थी. मेनका गांधी आम चुनाव 2024 में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी थीं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget