एक्सप्लोरर

UP Politics: अपनी ही सरकार पर भड़के नंद गोपाल नंदी, सपा नेता रईस चंद्र के BJP जॉइन करने पर क्यों जताई नाराजगी?

UP Politics: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा 2022 विधानसभा में रईस चन्द्र शुक्ला ने सपा से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गए थे. विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर है.

Nand Gopal Gupta Nandi News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) और प्रयागराज (Prayagraj) की शहर दक्षिण सीट से बीजेपी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta nandi) ने सपा नेता रईस चंद्र शुक्ला को बीजेपी ज्वाइन कराने का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते रईस चन्द्र शुक्ला को बीजेपी में शामिल कराने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया और न ही उन्हें कोई औपचारिक सूचना दी गई थी. 

कैबिनेट मंत्री ने मामले पर लिखित बयान जारी कर कहा कि 2022 विधानसभा में सपा से मेरे खिलाफ रईस चन्द्र शुक्ला ने चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में वो बुरी तरह से हार गए थे. उन्होंने आरोप लगाया रईस चंद्र शुक्ला को पार्टी ज्वाइन कराने के फैसले में स्थानीय विधायक की अवहेलना उपेक्षा की गई है, विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी ज्वाइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण है और ये गहरी साजिश है. यही नहीं नंदी ने इसे भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति के खिलाफ बताया भी है. 

सपा नेता को पार्टी ज्वाइन कराने का विरोध

नंद गोपाल नंदी ने कहा कि पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धांत के खिलाफ ये फैसला लिया गया है, जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं, और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार पहुंचा रहे हैं उनकी घोर निंदा करता हूं, नंदी ने कहा ये रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्य पद्धति के खिलाफ है. 

दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज बीजेपी कार्यालय में रईस चंद्र शुक्ला को बीजेपी ज्वाइन कराई है. रईस चंद्र शुक्ला वहीं शख्स है जिन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव में नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में वो बुरी तरह हार गए थे. लेकिन अब उन्होंने सपा का साथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली है, जिससे नंदी की नाराजगी बढ़ गई हैं. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: अतीक अहमद की कब्जाई जमीन पीड़ितों को होगी वापस, योगी सरकार ने की आयोग के गठन की तैयारी

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget