एक्सप्लोरर

'मैं पार्लियामेंट में लड़ूंगा और कार्यकर्ता सड़कों पर' चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल

Up News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दलितों के मुद्दे पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है. आसपा नेता कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एकबार फिर दलितों के मुद्दे पर यूपी की योगी सरकार को घेरा हैं. नगीना सांसद ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो संदेश के माध्यम से सरकार पर जुबानी हमला बोला है. आसपा नेता ने कहा कि, "देशभर में दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज पर अत्याचार की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं. बहुजन समाज के खिलाफ हमले, हत्याएँ, बलात्कार और जातिगत भेदभाव के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ते जा रहे हैं."

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, 'आज देशभर में प्रदेश मुख्यालय में शांतिपूर्ण आंदोलन दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में किया जा रहा है. आसपा नेता कहा कि, जब मैं कल बिहार से लखनऊ जा रहा था तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुझे रोक दिया. साथ ही हमारे कार्यकर्ताओं जो लखनऊ पहुंच रहे थे उन्हें रोका गया उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. पूरी ताकत हम लोगों को रोकने में लगाई गई.'

'लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं करती सरकार'
उन्होंने आरोप लगाया है कि, उत्तर प्रदेश की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं रखती है. सरकार ने आज लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है. आसपा नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने जितनी एनर्जी हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने में लगाई है. अगर उतनी एनर्जी बारातों पर हो रहे हमले, लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. महिलाओं पर हिंसाए हो रही हैं, युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं. सरकार इतनी एनर्जी इस तरफ लगाती तो उत्तर प्रदेश कुछ परेशानियां कम होतीं.

उन्होंने कहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार जो गुंडागर्दी कर रही है उसके हम लोग लड़ते रहेंगे. उन्होंने पार्टी के उन तमाम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है, जो आज लखनऊ पहुंचकर इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर यूपी सरकार ने कानून व्यवस्था ठीक नहीं की तो ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, 'मैं पार्लियामेंट में लड़ूंगा और कार्यकर्ता सड़कों पर लड़ेंगे और कहा कि अब हम जुर्म नहीं सहेंगे.'

ये भी पढ़ें: Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस काम के लिए नहीं देनी होगी फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget