एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने दिया बयान, जानें- क्या कहा?

Republic Day 2023: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में आज ध्वजारोहण किया, इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव समेत तमाम मुद्दों पर बात की.

Republic Day 2023: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व बीजेपी सांसद डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) ने 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर ध्वजारोहण किया. बीजेपी सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में स्थित पॉलिटेक्निक मैदान में ध्वजारोहण किया. इस दौरान जवानों ने उन्हें सलामी दी और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में आए लोग भक्ति संगीत पर झूम उठे. केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) से लेकर दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण दिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. 

समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर इन दिनों यूपी की सियासत में घमासान मचा हुआ है. मौर्य अपने बयान पर कायम हैं. जबकि बीजेपी समेत तमाम हिन्दू संगठन और साधु संत उनके इस बयान पर विरोध दर्ज करा चुके हैं. इस मामले पर जब महेंद्र पांडेय से सवाल किया गया तो उन्होंने भगवान श्रीराम उन्हें सदबुद्धि देने की प्रार्थना की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सद्बुद्धि दें ताकि उनका लोक-परलोक सब बेहतर हो सके."

मुलायम सिंह को पद्म अवॉर्ड देने पर कही ये बात
वहीं दूसरी तरफ यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने का एलान किया गया है. इस मामले पर महेंद्र नाथ पांडेय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मुलायम सिंह यादव भारत के बहुत ही सम्मानित नेता थे. देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान को दिया जाना उनके प्रति सम्मान और अभिनंदन को दिखाता है.''

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अमेरिकी विदेश मंत्री द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि "भारतीय गणतंत्र दिवस पर भारत की मजबूती और विकसित भारत के बढ़ते कदम को देखकर सवालों का जवाब मिल गया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget