एक्सप्लोरर

UP Politics: राज्यसभा में जयंत चौधरी के इस कदम ने बढ़ाई सपा की मुश्किलें, अखिलेश यादव को लग सकता है बड़ा झटका

Lok Sabha Election 2024: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी सदन में मौजूद ही नहीं थे, उन्होंने बिल पर वोटिंग से एब्स्ट्रेन किया.

Jayant Chaudhary News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं, जो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत पूरे 'इंडिया' गठबंधन (INDIA) के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर बहस हुई, जिसमें पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. दोनों पक्षों की बहस के बाद शाम को इस बिल पर वोटिंग हुई, लेकिन इस दौरान सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने एक ऐसा कदम उठाया, जिससे आने वाले दिनों में सपा की मुसीबतें बढ़ सकती है. 

राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी सदन में मौजूद ही नहीं थे, उन्होंने बिल पर वोटिंग से एब्स्ट्रेन किया. सदन में चौधरी की गैरमौजूदगी अब चर्चा का विषय बन गई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जयंत चौधरी सदन में मौजूद नहीं थे. वो भी ऐसे समय में जब बीजेपी के विरोध में बने गठबंधन 'इंडिया' को अपनी मजबूती दिखानी थी. इसे इंडिया गठबंधन की अग्निपरीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा था. हालांकि जयंत के करीबी ने कुछ और ही दावा कर रहे हैं.  

राज्यसभा में जयंत के इस कदम ने किया परेशान

जयंत चौधरी के करीबी का कहना है कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को कुछ जरूरी काम था, जिसकी वजह से वो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान शामिल नहीं हो पाए, लेकिन ये तर्क किसी के गले से उतर नहीं रहा है. जाहिर है कि सियासी गलियारों में जयंत को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं. 

बीजेपी के संपर्क में हैं जयंत चौधरी!

सूत्रों के मुताबिक जयंत चौधरी इन दिनों बीजेपी के संपर्क में हैं. जयंत ने यूपी में पांच लोकसभा सीटों की मांग की है. हालांकि बीजेपी उन्हें तीन सीटें देने को तैयार है. बस इसी बात पर पेंच फंसा हुआ है. बीजेपी पिछले काफी समय से जयंत को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही थी. बीजेपी का मानना है कि अगर जयंत एनडीए में आ जाते हैं तो जाट मतदाताओं की मदद से पश्चिमी यूपी में भी क्लीन स्वीप की जा सकती है. 

जयंत चौधरी अगर एनडीए में शामिल हो जाते हैं तो समाजवादी पार्टी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. ऐसे में यूपी में बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की लड़ाई और कमजोर हो जाएगी. जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन की पहली बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे, तभी से उनके बीजेपी के संपर्क में होने के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि, कर्नाटक में हुई दूसरी बैठक में वो जरूर पहुंचे थे, लेकिन अब राज्यसभा में जिस तरह वो वोटिंग से दूर रहे उसने विपक्षी खेमे में हलचल जरूर मचा दी है. 

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मांगी एफसीआरए की मंजूरी, जानें- क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget