एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मांगी एफसीआरए की मंजूरी, जानें- क्या है मामला

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश के साथ ही विदेशों में रह रहे लोगों मे दान किया है. ऐसे में विदेशों से मिले दान को स्वीकार करने के लिए FCRA के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया गया है.

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने सोमवार को कहा कि न्यास ने विदेशी चंदा(नियमन) अधनियम के तहत विश्व के विभिन्न हिस्सों में लोगों की ओर से दिए गए दिया गया चंदा स्वीकार करना शुरू करने की अनुमति देने के लिए आवेदन किया है. स्वामी गिरि ने संवाददाताओं से कहा कि ट्रस्ट ने देश में अब तक व्यक्तियों और संगठनों से अंशदान के रूप में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक अंशदान एकत्र किया है.

उन्होंने कहा कि 'विदेशों में रह रहे लोगों (भारतीयों ने) वहां अंशदान एकत्र किया है. हम इन अंशदान को प्राप्त करना शुरू करेंगे क्योंकि हमने एफसीआरए अनुमति के लिए आवेदन किया है और हम जरूरी अनुमति मिलने को लेकर आश्वस्त हैं.' इसके साथ ही हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की झलक पेश की है. जिसका एक वीडियो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से ट्विटर पर जारी किया गया है. इस वीडियो में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य होता हुआ दिखाया गया है.

दीवारों पर बनाई जा रही खूबसूरत कलाकृतियां

बता दें कि अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस साल अक्टूबर के अंत तक मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है. इसके अलावा अगले साल जनवरी 2024 में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां काफी तेजी से हो रही है. इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से एक वीडियो जारी कर राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी दी गई है. इस वीडियो में मंदिर निर्माण कार्य के दौरान मेंदिर की दीवारों पर बनाई जा रही बेहद खूबसूरत कलाकृतियों और नक्काशी को देखा जा सकता है. 

गर्भगृह का कार्य पूरा

फिलहाल राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य पूरा हो गया है. वहीं जनवरी 2024 में भगवान रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान किए जाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है. जिसके लिए मंदिर निर्माण का काम दिन और रात किया जा रहा है. गर्भगृह का काम पूरा होने के साथ ही प्रथम तल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. वहीं अब गर्भगृह में पत्थरों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं. 

यह भी पढ़ेंः
UP News: यूपी में कल प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का एलान, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget