एक्सप्लोरर

प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे

UP News: यूपी में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा की दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, कांग्रेस पार्टी ने आज से संविधान सम्मान सम्मेलन का आगाज कर दिया है. पहला सम्मेलन प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर हुआ.हालांकि इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मारपीट भी हुई इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी ने यहां भारी भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया. 

पार्टी नेताओं ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इन दिनों बीजेपी विरोधी लहर चल रही है. सभी दस सीटों पर कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने इस मौके पर कहा कि उपचुनाव की सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं है. दोनों दलों के कार्यकर्ता और समर्थक सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे.

'लोगों में केंद्र और यूपी सरकार को लेकर जबरदस्त नाराजगी'
उन्होंने दावा किया कि, सियासी माहौल बीजेपी के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यक को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए जिस तरह का संघर्ष किया है और जिस तरह से जातीय जनगणना के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है, उसे लोग काफी प्रभावित हैं. लोगों में केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार को लेकर जबरदस्त नाराजगी है. 

इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तरह उत्साह बनाकर रखने की अपील की. कहा कि, जनता के दुख दर्द में सक्रिय रूप से शामिल रहे. पार्टी नेताओं ने इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मारपीट की घटना को समर्थकों का जोश और सामान्य बात बताया है. इस सम्मेलन को मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा और इलाहाबाद सीट से सांसद उज्जवल रमण सिंह ने संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: UP News: 'अलगाववादी ताकतें देश के खिलाफ कर रहीं साजिश', ट्रेन हादसों पर मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget