एक्सप्लोरर

'मेरे लिए सीएम पद प्राथमिकता नहीं क्योंकि...' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 में बीजेपी ने उनके नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. मीडिया और कुछ लोगों के बीच यह चर्चा थी कि वह CM पद के प्रबल दावेदार हैं.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 में मुख्यमंत्री पद की रेस को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है. मौर्य ने स्पष्ट किया कि 2017 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उनके मन में मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं थी, और न ही वह खुद को इस पद के लिए दावेदार मानते थे. उन्होंनेCM  योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी तरह की प्रतिद्वंदिता की अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब मीडिया और विपक्षी नेता अखिलेश यादव की राय है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 में बीजेपी ने उनके नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. उस समय मीडिया और कुछ लोगों के बीच यह चर्चा थी कि वह मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. हालांकि, मौर्य ने कहा कि मेरे मन में यह कभी नहीं था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे विधानसभा टिकट मिलेगा या मैं सांसद बनूंगा. मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली मैंने उसे एक कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार किया.

योगी आदित्यनाथ का चयन और मौर्य की प्रतिक्रिया
यूपी तक को दिए साक्षात्कार में केशव प्रसाद मौर्य ने खुलासा किया कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने की कोई पूर्व जानकारी उन्हें नहीं थी. मौर्य ने कहा कि जब बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ने योगी जी के नाम पर मुहर लगाई तो मैंने इसे एक कार्यकर्ता के रूप में स्वीकार किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर पार्टी और संगठन का हित होता है. मौर्य ने यह भी बताया कि वह उस समय समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की जीत से खुश थे और मुख्यमंत्री पद उनके लिए प्राथमिकता नहीं था.

UP Politics: यूपी विधानसभा की इन 108 सीटों पर है अखिलेश यादव की नजर, सपा चीफ ने बनाई रणनीति

योगी से प्रतिद्वंदिता की अफवाहों पर दिया जवाब
बीते सात-आठ सालों में केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच तथाकथित प्रतिद्वंदिता की खबरें समय-समय पर सुर्खियों में रही हैं. मौर्य ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब मीडिया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की देन है. हम दोनों साथ मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं. मौर्य ने जोर दिया कि बीजेपी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जहां सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं, न कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget