एक्सप्लोरर

'फ्रस्टेट हो गए हैं अखिलेश यादव, वो बहुत...' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश बड़े सपने देख रहे थे.

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी निशाना साधा है. केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव द्वारा यूपी में कागजों के बजाय जमीन पर पेड़ लगे होते तो इतनी गर्मी ना होती वाले बयान पर पलटवार किया है और कहा है कि अखिलेश यादव जबरदस्त फ्रस्ट्रेशन में है. वह बहुत ऊंचे सपने देख रहे थे जो नीचे हो गए हैं, इसलिए ऐसी बयान बाजी कर रहे हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में जल्द ही 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा है कि भाजपा ने अपनी रणनीति तय कर ली है. रणनीति यह बनाई गई है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहां पर इस बार कमल खिलाना है. केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी. 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उससे भी शानदार प्रदर्शन करेगी. 

अशरफ की पत्नी के घर चले बुलडोजर पर बोले केशव
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कल माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने पर कहा है कि उनकी सरकार में अतिक्रमण के खिलाफ हमेशा कार्रवाई होती रही है. अगर कहीं पर किसी ने अवैध कब्जा किया है या अवैध निर्माण कराया है तो उस पर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जाती है. इस बारे में अक्सर लोग सरकार व प्रशासन के पास शिकायत करते हैं. इन शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाती है. 

केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी का नाम नीट पेपर लीक में उछाले जाने पर कहा है कि इस मामले में जांच चल रही है इसलिए सीधे तौर पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है. सिर्फ यही कहा जा सकता है की जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोबारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने पाए.

योग दिवस पर अभी तक अखिलेश यादव चुप, पत्नी डिंपल यादव बोलीं- आप सभी को...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 293.10 मीटर पर पहुंचा पानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget