एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मायावती को करना चाहिए नेतृत्व...' केंद्रीय मंत्री के बयान से सियासी हलचल

UP Politics: रामदास अठावले का बयान ऐसे समय में आ रहा है जब देश में दलित राजनीति नए तरीके से करवट बदल रही है. इसमें इंडिया गठबंधन आगे है, सामजिक न्याय की बात ने बीजेपी पर दबाब बढ़ाया है.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने देश में दलित राजनीति को एकजुट करने की वकालत की है. उन्होंने सुझाव दिया कि यदि भविष्य में दलित राजनीतिक दलों का गठबंधन बनता है, तो इसका नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती को करना चाहिए.

रामदास अठावले का बयान ऐसे समय में आ रहा है जब देश में दलित राजनीति नए तरीके से करवट बदल रही है. इसमें इंडिया गठबंधन आगे है. खासकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने सामाजिक न्याय की बात को लेकर भाजपा और उसके सहयोगियों को परेशान कर रखा है.

अठावले ने दलित राजनीति की एकजुटता पर दिया जोर

रामदास आठवले ने कहा कि अब समय आ गया है कि दलित राजनीति के बिखरे धड़े एकजुट हों. अगर गठबंधन बनता है, तो मायावती को इसका नेतृत्व करना चाहिए. उनके पास अनुभव और बड़ी राजनीतिक ताकत है. उन्होंने दलित समाज की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के बावजूद देश में कई जगहों पर भेदभाव और अन्याय की घटनाएं सामने आ रही हैं. अठावले ने ये बात जनसत्ता से एक साक्षात्कार में कही. जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

आठवले ने बताया कि भारत में दलितों की स्थिति अभी भी पूरी तरह मजबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि संविधान ने दलितों को अधिकार दिए हैं, लेकिन भेदभाव और अन्याय की घटनाएं रुक नहीं रही हैं. दलित समाज का बड़ा हिस्सा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे बड़े दलों में दलित नेताओं की मौजूदगी है, लेकिन दलित समाज को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होना होगा.

भाजपा के साथ गठबंधन का बताया कारण

2016 में भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर आठवले ने कहा कि मुझे लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित समाज के लिए काम करना चाहते हैं. उनकी सरकार ने दलितों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने भाजपा के साथ अपनी साझेदारी को सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह कदम दलित समाज के हित में था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget