एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा को लेकर फिर गरजे सीएम योगी, कहा- विपक्ष के मौन ने चौराहे पर किया नंगा

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है.

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिले में हुई हिंसा को लकेर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश की घटनाओं पर विपक्ष की चुप्पी ने उन्हें चौराहे पर नंगा कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने योजनाओं में घोटाले कर लंदन में होटल बनवाए, वही जातिवाद, माफियावाद और भ्रष्टाचार से प्रदेश को गर्त में ले गए.

सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में हर जिले में माफिया पूरी व्यवस्था को नियंत्रित करते थे, लेकिन आज वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया नहीं, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की अवधारणा साकार हो रही है. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की जो स्थिति है, वही कभी यूपी के मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और बरेली जैसे शहरों की थी. आज प्रदेश में त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षा के साथ मनाए जा रहे हैं.

इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया- सीएम
पूर्वी यूपी में इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में 50,000 से अधिक बच्चों की मौत हुई, लेकिन किसी विपक्षी नेता की आंख से आंसू नहीं टपका क्योंकि वे बच्चे वोट बैंक नहीं थे. योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने इसे बिना तैयारी 15,200 करोड़ में शुरू किया, जिसे हमने 11,800 करोड़ में पूरा कर जनधन की रक्षा की.

हिन्दी अखबार अमर उजाला के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने विपक्ष पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे शिवाजी, महाराणा प्रताप को अपमानित करते हैं और जिन्ना व औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पंचप्रण का एक संकल्प राष्ट्रनायकों का सम्मान भी है, जिससे देश को नई दिशा मिलेगी.

यूपी में IMD का अलर्ट, 3 दिनों तक बारिश,आंधी की चेतावनी, इन 20 जिलों में दिखेगा असर

योगी ने कहा कि यूपी की जीडीपी 30 लाख करोड़ रुपये और प्रति व्यक्ति आय 1.10 लाख रुपये से ऊपर हो चुकी है. निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से यूपी में 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतारा गया है. महाकुंभ 2025 की सफलता को उन्होंने राज्य की बदलती छवि का प्रतीक बताया.

सीएम ने लोकतंत्र में संवाद की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि जहां संवाद समाप्त होता है, वहीं से संघर्ष शुरू होता है. लोकतंत्र के चारों स्तंभों को अपनी लक्ष्मण रेखा का पालन करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget