एक्सप्लोरर

यूपी में भीतरघात करने वालों पर सख्त एक्शन की तैयारी, 2027 के चुनाव में कटेंगे इन विधायकों के टिकट

Lok Sabha Election 2024 में भारतीय जनता पार्टी को यूपी से बड़ा झटका लगा है. अब इस पर चिंतन और मंथन जारी है. इस बीच एक एक्सूलिसिव जानकारी सामने आई है.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ने पर एक रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई है. इससे जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि जिन विधायकों ने कथित भीतरघात करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. 

सूत्रों के अनुसार भीतरघात करने वाले बीजेपी विधायक भी नेतृत्व के रडार पर हैं. आगामी विधानसभा चुनावों में करीब 100 बीजेपी विधायकों के टिकट कटने के आसार हैं.  जातीय समीकरण पक्ष में होने के बावजूद कई विधायक अपनी ही सीट नहीं जिता पाए. हार की समीक्षा कर रही बीजेपी की स्पेशल टीम ने प्रदेश नेतृत्व को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी.

80 विधायकों के टिकट काटे थे 

साल 2022 में बीजेपी ने लगभग 80 विधायकों के टिकट काटे थे.  रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र की विधायकों ने लोकसभा कैंडिडेट के खिलाफ माहौल बनाया.

कई विधानसभाओं में विधायकों की निष्क्रियता से भी पार्टी को नुकसान हुआ. ऐसे विधायको का पार्टी ने पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है. सहयोगी दलों ने भी विधायकों की भूमिका को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है. दावा है कि साल 2027 के चुनाव में इन बातों को ध्यान में रखकर ही पार्टी टिकट वितरण करेगी.

यूपी में बीजेपी को मिली केवल 33 सीटें

यूपी में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 33 सीटें मिली हैं. वहीं सपा और कांग्रेस अलायंस को 43 सीटें मिली हैं. बीजेपी को राज्य से 70 से ज्यादा सीटों की उम्मीद थी. हालांकि उसे सिर्फ 33 सीटें मिलीं थीं.

80 में 80 का नारा देकर चुनाव में उतरी बीजेपी केवल 33 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि इससे पहले दो लोकसभा चुनाव, 2014 और 2019 में बीजेपी को 71 और 62 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा और पार्टी की रणनीति पूरी तरह फेल हो गई और बीजेपी अयोध्या में भी हार गई. 

भीतरघात करने वाले नेताओं पर एक्शन की तैयारी 

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी के प्रभुत्व और दबदबे को विपक्षी इंडिया गठबंधन से कड़ी चुनौती मिली, जिसको बीजेपी को उम्मीद भी नहीं थी. इस चुनाव में बीजेपी वह सीट भी हार गई, जहां उसका दबदबा होता था. बीजेपी को सबसे बड़ा झटका अयोध्या में लगा. राम मंदिर के निर्माण के बाद ये पहला लोकसभा का चुनाव था और बीजेपी को यहां से हार मिली. फिलहाल बीजेपी अपनी हार की समीक्षा कर रही है और कयास लगाया जा रहा है कि यूपी में भीतरघात करने वाले नेताओं पर एक्शन की तैयार की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: OBC नियुक्तियों को लेकर योगी सरकार में घमासान! अनुप्रिया पटेल की इस चिट्ठी से मची हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget