एक्सप्लोरर

यूपी में अल्पसंख्यकों के लिए BJP का बड़ा फैसला, दरगाहों-मस्जिदों के सामने करेगी ये काम, सपा-बसपा हैरान!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों को अपने साथ लाने के लिए बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी के इस फैसले से सपा और बसपा के खेमे में बेचैनी है.

UP Politics: 'ऑपरेशन सिंदूर' की कामयाबी और अल्पसंख्यकों को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में दरगाहों, मदरसों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के बाहर चौपालें आयोजित करेगा.

इसके अलावा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए 'अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान' विषय पर सभी महानगरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जून से होगी.

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि मोर्चा पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक बन चुके 'ऑपरेशन सिंदूर' और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में दरगाहों, मदरसों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के बाहर चौपालें आयोजित करेगा.

उन्होंने बताया कि इन चौपालों में भारतीय संविधान की पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा ताकि अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें. इन चौपालों का आयोजन 11 जून को शुरू होगा.

योग दिवस पर भी होंगे कार्यक्रम
अली ने बताया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मुस्लिम प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए 'अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान' विषय पर सभी महानगरों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और इन सम्मेलनों की शुरुआत आगामी 12 जून को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम से की जाएगी.

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे, लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कई ऐतिहासिक काम हुए

उन्होंने बताया कि मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक अलग कार्यक्रम 'देश का पैगाम, प्रतिभा को सम्मान' में मदरसों की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में देश की रक्षा की मुहिम में शहीद हुए जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा. उनके मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की शुरुआत आगामी 15 जून से होगी.

अली ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित विभिन्न 403 मदरसों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मदरसों के शिक्षक, विद्यार्थी और आसपास के लोग योगासन करेंगे.

बीजेपी के इस फैसले से समाजवादी पार्टी और बसपा के खेमे में बेचैनी है. दोनों ही दलों के बीच अल्पसंख्यक मतों को साथ लाने की लड़ाई होती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का यह फैसला यूपी में उसे अल्पसंख्यकों के कितने करीब ला पाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget