एक्सप्लोरर

मायावती ने अवध ओझा को दिया था इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, UPSC कोचिंग टीचर का बड़ा दावा

UP News: यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग टीचर अवध ओझा ने बताया कि वे बीजेपी की टिकट से प्रयागराज से चुनाव लड़ना चाहते थे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लेकिन चुनावी बयानबाजी का दौर अब भी जारी है. यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले जाने-माने टीचर, कोच और मेंटर अवध ओझा ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. न्यूज-24 को दिए इंटरव्यू में अवध ओझा ने खुलासा किया है कि वे बीजेपी की टिकट पर प्रयागराज से चुनाव लड़ना चाहते थे. 

पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए अवध ओझा ने कहा कि हमारे शरीर राजनीति पॉजिटिव का ब्लड बहता है. राजनीति करना मेरा शौक है, राजनीति मेरे दिल मे धड़कती है. अवध ओझा ने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी का टिकट मांग रहा था. बीजेपी ने टिकट के देने पर विचार करने की बात कही, बाद में बीजेपी ने टिकत नहीं दिया. अवध ओझा ने बताया कि बीजेपी नेताओं ने उनसे कहा कि कैसरगंज से चुनाव लड़ जाओ. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी टिकट से अमेठी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अमेठी से टिकट नहीं दिया.  

चुनाव जीतने के सवाल पर कही ये बात
अवध ओझा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें पार्टी से ज्यादा मतलब नहीं था, बल्कि वे कुछ सीटों से चुनाव लड़ना चाहते थे. आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर किया था. इसके लिए उन्होंने मायावती का धन्यवाद भी दिया. मायावती ने उन्हें मैन पॉवर, मनी पॉवर हर तरीके से मदद के लिए कहा था. जब पत्रकार ने उनसे कहा कि बसपा से चुनाव लड़ते तो हार जाते. इस पर उन्होंने कहा कि लड़ाई में हार जीत मायने नहीं रखती है. उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग चार-चार-पांच-पांच बार चुनाव हार गए. चुनाव में ये कन्फर्म नहीं है कि आप जीतेंगे ही जीतेंगे.

कैसरगंज से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कैसरगंज से चुनाव नहीं लड़ना था. इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि अगर वे कैसरगंज से चुनाव लड़ते तो उन्हें अपने परिवार में से किसी को खोना पड़ जाता. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की. प्रयागराज से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम फाइट देते. इसके लिए हम भी अपना दम लगाते. रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे अच्छे नेता हैं, ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें खुली फाइट देता लेकिन टक्कर जरूर होती.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'अयोध्या की सच्चाई आप जानते हैं, BJP कर रही साजिश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget