एक्सप्लोरर

अरुन राजभर ने बताई ओपी राजभर ने क्यों दिया 'पीला गमछे' वाला बयान, किया बड़ा दावा

OP Rajbhar ने कहा था, 'मैं कहता हूं किसी थाने पर जाओ और वहां जाने के बाद थोड़ी सी दिक्कत है तो सफेद गमछा मत लगाओ.'

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर पुलिस दौड़ाये तो नेता बन जाओ, पुलिस खुद तुम्हें सलामी देगी. राजभर ने मऊ के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, 'मैं कहता हूं किसी थाने पर जाओ और वहां जाने के बाद थोड़ी सी दिक्कत है तो सफेद गमछा मत लगाओ. एक पीला गमछा लगा लो. इस गमछे को लगाकर जब आप थाने पर जाओगे तो दरोजा जी को आपकी शक्ल में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे. यह है पावर. जाकर बता देना कि मंत्री जी ने भेजा है.'

उन्होंने कहा, 'दरोगा जी के पास पावर नहीं है कि मंत्री जी को फोन करें और पूछें कि भेजा है या नहीं. एसपी को भी पावर नहीं है. डीएम को भी पावर नहीं है. आज जिस मुकाम पर हम खड़े हैं, पुलिस महानिदेशक को भी पावर नहीं है कि वह हमसे पूछे कि आपने भेजा है या नहीं भेजा है.'

उनके इस बयान का घोसी से भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोसी से उम्मीदवार अरुन राजभर ने बचाव किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अरुन ने लिखा- पीला गमछा लगाकार थाने, तहसील , ब्लाक,SP ऑफिस,DM ऑफिस जाने में  गलत क्या है आज भी बहुत से गरीब कमजोर वंचित, पिछड़े शोषित वर्ग के लोग है जो थाने जानें से डरते है गरीबों के अंदर ओपी राजभर पिछड़े, दलित, वंचित, शोषित वर्ग के अंदर साहस भर रहे है जो अपनी समस्या लेकर थाने पर नहीं जा पाता है उसको थाने पर जाने का साहस दे रहे है . 

Lok Sabha Elections 2024: 'मायावती करती हैं चमत्कार, उम्मीद है इस बार भी होगा' सपा उम्मीदवार ने बांधे बसपा चीफ की तारीफों के पुल

अरुन ने लिखा- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े हर आदमी की अपनी पहचान पीले गमछे से है. हमारी पहचान पीला झण्डा छड़ी निशान है.

राजभर ने दिया बड़ा बयान
दीगर है कि राजभर ने मंच पर अपने पीछे खड़े एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'यह पासवान जी हैं. जब इनसे हमारी पहली मुलाकात हुई थी, तब इन्होंने कहा था कि साहब पुलिस बहुत दौड़ा रही है. हमने पूछा क्यों दौड़ा रही है. कहा कि साहब पता नहीं क्यों दौड़ा रही है. हमने कहा नेता बन जाओ तो इन्होंने पूछा कि साहब इससे क्या होगा. हमने कहा कि बन जाओ और देखो क्या होता है. इन्होंने हमारी बात मानी है और कुछ ही समय के बाद जिला पंचायत का चुनाव आया और गाजीपुर से इनको जिला पंचायत का चुनाव जितवा दिया तो जो सिपाही इनको दौड़ा रहा था वही सिपाही इन्हें सैल्यूट मारने लगा.'

राजभर ने कहा था, 'मैंने ललकार कर कहा था कि मंत्री बनूंगा और जिस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा......उस दिन मंत्री बनाकर दिखा दूंगा.'

वीडियो वायरल हो र
उन्होंने कहा, 'इस देश में सबसे बड़ी पावर कहां है.... प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी के यहां. ओम प्रकाश राजभर का वहां सीधा कनेक्ट है. उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पावर कहां है.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यहां. कल आप लोगों ने देखा कि मुख्यमंत्री जी बैठकर ओमप्रकाश राजभर को शपथ दिला रहे थे.'

ओम प्रकाश राजभर की मंच से जनता के बीच कही गई बातों का वीडियो वायरल हो रहा है.

ओमप्रकाश राजभर समेत चार मंत्रियों को पांच मार्च को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. राजभर की पार्टी ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ा था और उसे छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी. राजभर ने बाद में सपा से नाता तोड़कर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का दामन थाम लिया था. (एजेंसी इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget