एक्सप्लोरर

UP Politics: अपर्णा यादव का अगला कदम क्या होगा? सेंधमारी में जुटी सपा, बढ़ा बीजेपी का धर्मसंकट!

Aparna Yadav के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का धर्मसंकट बढ़ गया है. माना जा रहा है कि सपा अब सेंधरमारी में जुट गई है.

Aparna Yadav News: लोकसभा चुनाव के बाद से ही समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों पर आक्रामक रुख अपना चुकी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव की नाराजगी की खबरों ने सपा को नई ताकत दे दी है. अपर्णा को बीते दिनों महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया. सपा नेता अखिलेश यादव ने इससे जुड़े सवाल पर कोई खास टिप्पणी तो नहीं की लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि स्व. नेता जी मुलायम सिंह यादव की बहू के कद के मुताबिक यह पद नहीं है.

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या समाजवादी पार्टी बीजेपी में सेंधमारी की कोशिश कर रही है ? क्या चाचा शिवपाल सिंह यादव छोटी बहू अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी में लाने में जुटे हैं. दरअसल बीजेपी नेता अपर्णा की पार्टी से नाराजगी..की खबरें लगातार चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि वो महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद मिलने से खुश नहीं. उन्हें ये कद के मुताबिक कमतर लग रहा. ऐसे में अपर्णा का अगला कदम क्या होगा? इस पर अटकलें तेज हो चली हैं.

शिवपाल के संपर्क में अपर्णा?
सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्व. मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बीजेपी में रहकर अब खुश नहीं हैं और क्या वो पार्टी से नाराज हैं? क्या यूपी महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पर्णा को अपने कद के मुताबिक छोटी लग रही? ये सवाल तब उठ खड़े हुए जब अपर्णा की नाराजगी की चर्चाओं के बीच अचानक सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई कि बीजेपी से नाराज अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं.

दावा किया गया कि चाचा शिवपाल यादव के जरिए अपर्णा समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं नाराजगी की वजह ढाई साल की मेहनत और सैफई परिवार की विरासत के मुताबिक बीजेपी में पद नहीं मिलना है. अपर्णा यादव सैफई परिवार से हैं. परिवार से आज भी उनके बेहतर रिश्ते हैं. ऐसे में शिवपाल यादव से उनके संपर्क की बात ने बीजेपी के भीतर सरगर्मी बढ़ा दी. हालांकि पार्टी ने ऐसी चर्चाओं को फौरन खारिज कर दिया. यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. अपर्णा पार्टी के साथ हैं. 

दिल्ली में अपर्णा, बढ़ा बीजेपी का धर्मसंकट
इस बीच अपर्णा ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है. वे बीजेपी के आला नेताओं से मिलकर अपनी बात रख सकती हैं. अपर्णा के मामले ने बीजेपी का धर्मसंकट बढ़ा दिया है. 

अपर्णा भले बीजेपी में हों लेकिन उन्होंने कभी भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव के खिलाफ कुछ नहीं बोला. ना ही सैफई परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ सियासी टिप्पणी की. पूछा जा रहा कि क्या यही  उन्हें अब तक बड़ी जिम्मेदारी ना मिलने की वजह है ? हालांकि अब तक अपर्णा ने सार्वजनिक तौर पर खुद..कुछ नहीं बोला है. उनकी इस चुप्पी की वजह सेसस्पेंस और बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget