एक्सप्लोरर

यूपी में CM बदलने के दावे के बीच सीएम योगी बोले- 'जनता का समर्थन ही सरकार...'

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने बयान दिया कि बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) दिल्ली जाएं और केशव प्रसाद मौर्य सीएम बनें. इस बयान के बीच सीएम की बड़ी टिप्पणी सामने आई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश ने बीते दिनों बयान दिया था कि केशव प्रसाद मौर्य (यूपी के उपमुख्यमंत्री) को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. इस बयान के बाद दावा किया जाने लगा कि यूपी का सीएम बदला जाएगा. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी टिप्पणी की है. 

समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में सीएम ने कहा- यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री लगातार पांच साल तक सेवा करता रहा और दो तिहाई बहुमत से दोबारा सरकार बनाई है. पिछले आठ सालों से हम यहां सेवा कर रहे हैं, क्योंकि हमारे सेवा, सुरक्षा और शासन के मॉडल को भाजपा ने प्रभावी ढंग से लागू किया है... लोकतंत्र में जनता जिसका समर्थन करती है, वही सरकार बनाती है.

राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल हमारी पार्टी का था, उसे प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता का व्यापक आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ है. तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी कोशिश करेगी. भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है.'

क्या तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम योगी, बोले- 'कोशिश नहीं करूंगा, कोई भी CM बन सकता है'

सरकार के 8 साल पर सीएम योगी का ये दावा
इसके अलावा सीएम ने कहा कि पिछले 8 वर्ष के अंदर अपनी पार्टी के नेतृत्व के कारण और सहयोगी दलों के नेताओं के सहयोग के कारण, कार्यकर्ता के सहयोग से जनता का आशीर्वाद जो हमें प्राप्त हुआ है कि आजादी के बाद ये पहली बार अवसर मिला है कि 5 साल के बाद फिर कोई पार्टी फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना ले. मैं कोशिश नहीं करूंगा, मेरी पार्टी तय करेगी, भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है. 

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या की क्या स्थिति थी ये सभी लोग जानते हैं. हमें चुनौतियों का समाना करना था, आजादी के बाद जिन भावनाओं को दबाया गया था हमें उसका सम्मान करना था. एक बड़ा तबका ऐसा था जिसका मानना था कि कुछ मुद्दों को न छुआ जाए. हमने कहा विरोध होता है तो होने दीजिए. दीपावली के आयोजन को विस्मृत सा कर दिया था. हमने दीपोत्सव का आयोजन किया. हमने श्रीराम और सरयु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की. प्रधानमंत्री का जो विजन विरासत के प्रति है उसका एक मूर्त रूप अयोध्या में दिखता है. हमलोग अपनी सत्ता की चिंता करें और विरासत को विस्मृत करें, तो यह  ये उनके संस्कार हैं. हमारे यहां विरासत को सम्मान करते हैं. और अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget