एक्सप्लोरर

यूपी में स्कूलों के मर्जर पर भड़के सपा चीफ, योगी सरकार पर बोला तीखा हमला

Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा विभाग को जानबूझकर नष्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों और शिक्षकों का दर्द मेरा दर्द है. मेरे पिता नेताजी शिक्षक थे.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर हों, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा में तकरार तेज होती जा रही है. दोनों पार्टियों के बड़े नेता कोई मौका नहीं छोड़ते. अब इस बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है,उन्होंने 2027 में सरकार बदलने का दावा किया, यही नहीं भाजपा को भ्रष्टाचार, शिक्षा, बेरोजगारी महगाई जैसे मुद्दों पर घेरा. अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे, जहाँ उन्हने भाजपा को घेरा.

हालिया शिक्षक भर्ती अन्दोलन और प्राइमरी स्कूल बंद करने पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा विभाग को जानबूझकर नष्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों और शिक्षकों का दर्द मेरा दर्द है. मेरे पिता नेताजी शिक्षक थे. इसलिए मेरा शिक्षकों से पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने दावा किया कि शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत ली जा रही है और स्कूलों में शिक्षकों के लिए आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं. अखिलेश ने डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि बिजली और अन्य समस्याओं के बीच इसे लागू करना अव्यवहारिक है. उन्होंने मांग की कि डिजिटल अटेंडेंस को हमेशा के लिए खत्म किया जाए.

शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाया

अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग 2 लाख शिक्षकों के पद खाली हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर भर्ती नहीं कर रही अगर स्कूलों का विलय हुआ तो भर्ती की जरूरत ही खत्म हो जाएगी. यह गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है. अखिलेश ने अपनी सरकार के समय शुरू की गई विद्या धन और लैपटॉप योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे लाखों बच्चे स्कूल लौटे थे, लेकिन भाजपा की विभाजनकारी नीतियों ने शिक्षा को बर्बाद किया.

भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप

यही नहीं अखिलेश ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हमने बनाया, जोकि देश का सबसे आधुनिक हाइवे है, लेकिन भाजपा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मानकों को कम कर अपने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया. उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार केवल दिखावे के लिए काम कर रही है. उन्होंने उत्तराखंड में यूपी के एक बड़े अधिकारी के करोड़ों के कैश गायब होने को भी संकेतों में उठाया.

स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के बीच लेनदेन का झगड़ा चल रहा है. अखिलेश ने डी-कंपनी और मीडिया सलाहकारों के जमीनी लेनदेन का भी उल्लेख किया, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे.

महंगाई, बेरोजगारी और आरक्षण पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से महंगाई और बेरोजगारी आज चरम पर पहुंचा गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण का पालन नहीं कर रही और निजीकरण के जरिए नौकरियां खत्म की जा रही हैं. अखिलेश यादन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल की नीति से प्रेरित हैं. यह देश को बांटने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है.

अखिलेश ने बिजली संकट पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा ने बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया, फिर भी उपभोक्ताओं को महंगे बिल थमाए जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आई तो बिजली बिल आधा करेगी.

अपनी सरकार के काम गिनाए

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो, 108 एम्बुलेंस सेवा और 1090 महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाएं समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को उच्च मानकों के साथ दोबारा बनाएंगे और शिक्षकों की भर्ती करेंगे.

उन्होंने पीडीए को भावनात्मक नारा बताते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी का सामाजिक न्याय का प्रतीक है. अखिलेश ने युवाओं और शिक्षकों से अपील की कि वे 2027 में भाजपा को हटाने के लिए एकजुट हों.

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबकुछ है. मैं शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को धन्यवाद देता हूं, जो लगातार संघर्ष कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो शिक्षकों का सम्मान करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी. उन्होंने जनता से अपील भी की कि वे भाजपा की नाकामियों को समझें और 2027 में बदलाव लाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget