एक्सप्लोरर

यूपी के इस एयरपोर्ट से 8 बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट, इंडिगो ने किया ऐलान, 20 जुलाई से शुरुआत

Hindon Airport News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से देश के प्रमुख आठ शहरों के लिए हवाई उड़ान शुरू होने जा रही है. इंडिगो एयरलाइंस ने 20 जुलाई से उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है.

Hindon Airport News: देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की है कि वह 20 जुलाई 2025 से यूपी के गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट से देश के 8 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है. यह कदम दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक कनेक्टिविटी देने की दिशा में एक बड़ा फैसला है. इंडिगो अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दिल्ली और हिंडन, दो हवाई अड्डों से अपनी सेवाएं देगी.

इंडिगो एयरलाइंस देश के आठ बड़े शहरों के लिए हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाट्स का संचालन शुरू करेगी. ये शहर हैं- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी. जिसके बाद दिल्ली एनसीआर ख़ासतौर से नोएडा, गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और आसपास के इलाके के लोगों को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक जाना नहीं पड़ेगा. 

इस शुरुआत को लेकर खास बातें 
- हिंडन, इंडिगो का 93वां घरेलू और 136वां कुल स्टेशन बन गया है.
- यहां से हर हफ्ते 70 से ज्यादा उड़ानें चलाई जाएंगी.
- ये फैसला खासतौर पर गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा.

इस शुरूआत पर इंडिगो के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि "हिंडन से उड़ानें शुरू करना हमारे लिए एक रणनीतिक निर्णय है. इससे लाखों लोगों को सीधा और आसान हवाई सफर मिलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.” यात्री इंडिगो की वेबसाइट www.goIndiGo.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. 

बता दें कि यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित यह इलाका तेजी से विकसित हो रहा है. इसके आसपास भी पूर्वी दिल्ली और नोएडा जैसे बड़े आर्थिक क्षेत्र हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग यहां रहते हैं. यहां इंडस्ट्रियल एस्टेट्स के साथ शिक्षण संस्थान और रिहायशी क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हिंडन एयरबेस के पास होने के कारण यह स्थान सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान सेवा शुरू होने से दिल्ली एनसीआर के यात्रियों के पास अब एक और विकल्प खुल जाएगा. 

वंदेभारत से एक्सप्रेस वे तक... यूपी के इस शहर को एक ही दिन में दो सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget