एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में जिस स्टूडेंट का कैंसिल हुआ था सर्टिफिकेट, उससे मिले अखिलेश, कहा- धर्म के नाम पर...

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में जाति प्रमाण पत्र वाली से छात्रा से मुलाकात की. अखिलेश यादव ने छात्रा को मदद का आश्वसन देते हुए सरकार पर जुबानी हमला बोला है.

Akhilesh Yadav In Aligarh: समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ दौरे के दौरान मौजूदा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है. सपा चीफ ने कहा कि, मौजूदा सरकार में जिस तरह से अन्न दाताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है ऐसा पहले कभी नहीं देखा. कानून व्यवस्था के नाम से लगातार आम जनता को परेशान किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में दावा किया कि योगी आदित्यनाथ को गद्दी से हटाने का प्रयास चल रहा है. यही कारण अधिकारी अपनी तानाशाही चला रहे हैं. अखिलेश यादव ने जाति प्रमाण पत्र कैंसिल होने वाली छात्रा से भी मुलाकात की.

जाति प्रमाण पत्र कैंसिल होने वाली छात्रा से बातचीत के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रा ने सिर पर दुपट्टा रखने के बाद जाती प्रमाण पत्र अप्लाई किया था, लेकिन उसके बाद उसके जाति प्रमाण पत्र को महज धर्म के नाम पर रिजेक्ट कर दिया गया. यह पूरी तरीके से नाइंसाफी है. उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन छात्रा को दिया है. वहीं छात्रा ने बताया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन बिल को बताया काला कानून
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र का है, जहां गोल्डन रिसोर्ट में अखिलेश यादव ने सपा महिला नेत्री की बेटी की शादी में शिरकत की. इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने वक्फ बिल को काला कानून बताया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार उल्टे सीधे कानून लाकर लोगों को डराना चाहती है.

वहीं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सदन में जो बयान दिया गया था, उसे बयान को सदन की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया है, जो बयान सदन की रिकॉर्डिंग से हटा दिया जाता है उस पर कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए. इस बयान को लेकर तरह-तरह की बयान बाजी जो करें जो गलत है.कासगंज की पटियाली विधानसभा की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करने अखिलेश यादव अलीगढ़ पहुंचे थे.

भाजपा संविधान को बदलने की कर रही कोशिश- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भाजपा बार-बार बदलने की कोशिश कर रही है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. मुख्यमंत्री को दरकिनार कर सीधे दिल्ली से अधिकारी घटनाओं की रिपोर्ट ले रहे हैं. महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है. जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की राजनीति की जा रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं दे रही और प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए काले कानून लाए जा रहे हैं. जीएसटी ने व्यापार को तबाह कर दिया है और आउटसोर्सिंग के जरिए युवाओं को रोजगार से दूर किया जा रहा है. 

AMU में मंदिर बनाने की मांग पर दी प्रतिक्रिया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंदिर की स्थापना के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले संबंधित विश्वविद्यालयों के एक्ट को पढ़ना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का पूरी तरह विरोध करती है. भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है. कानून व्यवस्था की हालत खराब है, मुख्यमंत्री को साइडलाइन किया जा रहा है. किसान परेशान है, व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं. भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी में 2027 के लिए सपा और कांग्रेस की यह है साझा रणनीति! दोनों यूं कर रहे बीजेपी पर सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget