एक्सप्लोरर

सपा में बड़ी सर्जरी, एक को छोड़कर अखिलेश यादव ने हटाए सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारिणी भी भंग

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में सभी जिलाध्यक्षों को हटा दिया है. हालांकि 1 जिले के जिलाध्यक्ष को अभी नहीं हटाया गया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के भीतर बड़ी सर्जरी कर दी है. सपा चीफ के निर्देश पर कुशीनगर छोड़कर बाकी सभी जिलाध्यक्षों को हटा दिया गया है. यह जानकारी सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स के आधिकारिक हैंडल के जरिए दी गई.

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा समाजवादी पार्टी जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विधान सभा अध्यक्षों सहित विधान सभा कार्यकारिणी तथा अन्य फ्रन्टल संगठन के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया हैं.

'अखिलेश यादव तड़प रहे हैं..' सपा चीफ के ऑफर पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान

कई दिनों से हो रही थी चर्चा
माना जा रहा है कि सपा चीफ ने आगामी पंचायत और वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है. जानकारों की मानें तो कई दिनों से सपा के अंदर इस पर चर्चा हो रही थी. 

लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद सपा में यह अपने किस्म की पहली अंदरूनी सर्जरी है. जिसका असर दूर तक देखने को मिल सकता है. यूं तो सपा में ऐसा कोई विधान नहीं है कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रह सकता है लेकिन कुछ जिलों में विधायक और सांसद, खुद अध्यक्ष भी थे और संवैधानिक पद पर भी आसीन थे. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ जगहों पर एक व्यक्ति एक पद ही रहेगा.

अब कैसी होगी नई टीम?
जानकारों की मानें तो पंचायत चुनाव से पहले सभी समीकरण साधते हुए अखिलेश अब नई टीम बनाएंगे जिसमें उनके सियासी फॉर्मूले पीडीए को जगह मिलेगी. कई बार विपक्ष यह सवाल कर चुका है कि सपा चीफ केवल पीडीए का नारा लगाते हैं लेकिन उनकी अपनी ही पार्टी में यह फॉर्मूला लागू नहीं है.

ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश- पिछड़ा, दलित, अल्पसंखयक, आदिवासी, अगड़ा को साधते हुए जिलों में नई टीम बनाएंगे जो आगे पंचायत और विधानसभा चुनाव का सामना करेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget