एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा में वापसी के बाद मायावती ने आकाश आनंद को क्यों दी बिहार की जिम्मेदारी? सामने आई ये वजह

UP Politics: आकाश आनंद की बसपा में वापसी के बाद पार्टी की नजर युवा मतदाताओं पर टिकी है. आकाश आनंद अब पार्टी के संगठन को मजबूत करने की मुहिम चलाएंगे.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है. जिसके बाद पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और तमाम पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बसपा सुप्रीमों ने उन्हें देशभर में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी है. आकाश आनंद से  युवाओं के बीच काफी पॉपुलर भी रहे हैं. यही नहीं बिहार विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा. 

लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक में आकाश आनंद को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. जिसके बाद वो एक बार फिर से पार्टी ने नंबर दो की पॉजिशन पर आ गए हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी है. ऐसे में उनके साथ ये सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा होगी. आकाश आनंद न सिर्फ बिहार चुनाव में प्रचार करेंगे बल्कि चुनाव की रणनीति बनाने में भी उनकी अहम भूमिका होगी. 

बिहार में बसपा का 25-30 सीटों पर कैडर मजबूत रहा है. हालांकि पार्टी यहां कभी मजबूत शक्ति के तौर पर नहीं उभरी है. 2020 के विधानसभा चुनाव में बसपा को एक सीट पर जीत भी हासिल हुई थी. बसपा ने इस बार अकेले ही बिहार चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. हालांकि जानकारों का मानना है बसपा जैसी पार्टी अगर अकेले उतरती है तो उसकी राह आसान नहीं होगी.

युवाओं को जोड़ने की मुहिम चलाएंगे आकाश
आकाश आनंद अब बसपा के साथ युवाओं को जोड़ने की मुहिम चलाएंगे और देश भर में दलित उत्पीड़न के मामलों के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए दिखाई देंगे. सूत्रों के मुताबिक मायावती की ओर से उन्हें स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत किया जाए और बसपा के वोटरों को एकजुट करके रखा जाए, ताकि विरोधी दल उसमें सेंध न लगा सकें. 

बीते कुछ सालों में बहुजन समाज पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश में कमजोर होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आज़ाद समाज पार्टी ने उसके वोटबैंक बड़े पैमाने पर सेंध लगाई है. लेकिन अब बसपा एक बार फिर से खुद को मजबूत करने में जुटी है. आकाश आनंद की बसपा में वापसी से पार्टी के अंदर उत्साह देखने हैं. पार्टी के अंदर भी उनकी लोकप्रियता है.  

UP: अखिलेश यादव के पोस्ट का यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब, DNA पर कह दी बड़ी बात, 'हिंदुओं पर चली...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget