एक्सप्लोरर

UP: अखिलेश यादव के पोस्ट का यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब, DNA पर कह दी बड़ी बात, 'हिंदुओं पर चली...'

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच डीएनए को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच डीएनए को लेकर जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों और से वार-पलटवार हो रहा है. इस बीच ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 'मैंने तो आपकी पार्टी के डीएनए पर सवाल किया था, अगर आपके पास कोई जवाब नहीं था तो माफी मांग लीजिए, बात खत्म करिए.'

ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबी पोस्ट लिखी और कहा, "अखिलेश यादव जी,आपने मेरे सवाल के जवाब में अपनी टीम से लंबी चौड़ी थीसिस लिखवा दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दी. पर मेरी आपको सलाह है कि बच्चों से लिखवाई इस तरह की थीसिस को पोस्ट करने से पहले एक बार पढ़ जरूर लिया करें. उन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा और आपने आदतन पढ़ा नहीं होगा. इस चक्कर में आपसे गलती ये हो गई कि पर्चा राजनीतिक विज्ञान का था और आपने जवाब होम साइंस वाली कुंजी से टीप दिया."

DNA को लेकर फिर कही ये बात 
उन्होंने आगे लिखा, "मैं तो आपसे आपकी पार्टी के डीएनए के बारे में पूछ रहा हूं अखिलेश जी. अगर निरूत्तर हो गए हों तो क्षमा मांग लीजिए और बात खत्म करिए. जवाब नहीं होने पर गलती मान लेना एक स्वस्थ परंपरा की निशानी है. बार-बार गोल पोस्ट बदलकर समाजवादी पार्टी के डीएनए वाले मेरे सवाल से बचने की इस छटपटाहट में तो आप और भी एक्सपोज हुए जा रहे हैं. आखिर समाजवादी पार्टी के डीएनए वाले सवाल से इतने डरे-सहमे क्यों हुए हैं आप?"

पोस्ट में उन्होंने लिखा, "क्या इसलिए कि इस मुद्दे पर बात होते ही आपकी समाजवादी पार्टी के डीएनए वाला दरवाजा किसी आटोमैटिक सेंसर से खुद ही खुल जाएगा. फिर एक एक कर आपके दौर के माफियाओं की तस्वीरें सामने आएंगी. फिर समाजवादी पार्टी के डीएनए में फलते फूलते आए अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं की छाया उभरने लगेंगी. फिर मुजफ्फरनगर का दंगा फन फुंफकारते हुए आस्तीन से बाहर निकल आएगा, फिर राममंदिर की कारसेवा में हिंदुओं पर चली गोलियों की तड़तड़ाहट की यादें प्रदेश को सन्न कर देगी."

उन्होंने कहा, "कोई अतीक अपनी कब्र से निकलकर ये दावा करने लगेगा कि वो आपके और आपके पिता के बीच सुलह सफाई करवाएगा. फिर गोमती रिवर फ्रंट से करप्शन की बजबजाती गंदगी की बास आने लगेगी. फिर खनन घोटाले की फाइलें अलमारियों से निकलकर घर घर के चक्कर लगाने लगेंगी."

अखिलेश यादव पर उठाए सवाल
ब्रजेश पाठक ने लिखा, "आपको मैं समाजवादी पार्टी के इन डीएनए की कितनी याद दिलवाऊं. आप कहेंगे तो मैं इस पर एक थीसिस लिखवाकर आपके घर भिजवा दूंगा. उसे प्रिंट करवाकर अपने पास रखिएगा और समय समय पर पढ़ते रहिएगा. इससे आप भटकाव से बचेंगे और हकीकत के आइने में अपनी सही पहचान कर सकेंगें. ये आपको रास्ता दिखाएगा, अखिलेश जी. मेरी बात को अन्यथा मत लीजिएगा. मैं आपका शुभचिंतक हूं, इसलिए बिल्कुल सही और खरी सलाह दे रहा हूं."

उन्होंने लिखा, "आप मुझसे मेरे डिपार्टमेंट का हाल जानने के इच्छुक हैं तो आइए किसी रोज सुबह के जनता दर्शन कार्यक्रम में. मैं रोज ही सैकड़ों लोगों से मिलता हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करता हूं. आपको अपने दौर के भी दर्शन करा दूंगा और आपके दौर की समाजवादी एंबुलेंस की सैर भी करा दूंगा, जिसका रोना खुद आपके दौर में आपके ही कैबिनेट मंत्री रोया करते थे." 

डिप्टी सीएम ने लिखा, "उम्मीद है कि आप मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे. अगर इसके बाद भी समाजवादी पार्टी के डीएनए से जुड़ी कोई भी जिज्ञासा शेष रह गई हो तो आप निसंकोच पूछ सकते हैं. मैं आपके भ्रम दूर करने के लिए सदैव तैयार हूं." डिप्टी सीएम ने इसके बाद एक बार फिर से डीएनए की बात को दोहराते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी के डीएनए का मतलब उसके राजनीतिक इतिहास और अब तक के क्रियाकलाप से है और इसीलिए डीएनए का ये सवाल बेहद प्रासंगिक हो जाता है."

यूपी के बांदा में पारा 46 डिग्री के पार, आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट? जानें- मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget