एक्सप्लोरर

प्रिया सरोज से पूजा पाल तक...यूपी की इन 19 महिला MP और MLA's पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

UP Politics: उत्तर प्रदेश से कुल 65 महिलाएं विधानसभा और संसद की सदस्य हैं. इनमें से 19 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. इस पर पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट-

UP Politics: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों और 403 विधानसभा क्षेत्रों में से कुल 65 महिलाएं सांसद और विधायक हैं. इसमें से 29 फीसदी महिला सांसदों और विधायकों (कुल संख्या 19) ने खुद पर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है. वहीं 18 फीसदी महिला सांसदों और विधायकों (कुल संख्या 12) ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है. यह दावा एडीआर की रिपोर्ट में किया गया है. इसमें एक 1 पर हत्या से संबंधित मामला दर्ज है. तो वहीं 3 पर हत्या का प्रयास करने संबंधी मामला दर्ज है.

हत्या से संबंधित मामले में कौशांबी की चैल सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल पर मामला दर्ज है. उन पर आईपीसी की धारा 302 (अब बीएनएस में 103 (1)) के तहत मामला दर्ज है. इस पर कुल 3 मामले दर्ज हैं. इन मामलों में आईपीसी की 4 गंभीर और 8 अन्य धाराएं लगाई गई हैं. 

वहीं प्रतापगढ़ की रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना पर कुल 6 मामले दर्ज हैं जिसमें 9 गंभीर धाराएं लगीं हैं वहीं अन्य 38 अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से विजमा यादव पर कुल 2 मामले दर्ज हैं, जिसमें 8 धाराएं गंभीर और 11 अन्य धाराएं लगाई गईं हैं. 

जातीय जनगणना की घोषणा से बदलेगा यूं यूपी का सियासी समीकरण! BJP ने साधे एक तीर से कई निशाने

ये हैं वो 19 महिला और सांसद जिन पर दर्ज हैं मामले
यूपी की जिन महिला सांसदों और विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है उसमें आराधना, पूजा पाल और विजमा के अलावा मिलक से विधायक राजबाला सिंह (1), तिलहर से विधायक सलोना कुशावाहा (2) असमोली से विधायक पिंकी सिंह (1), महमूदाबाद से विधायक आशा मौर्या (3), अकबरपुर रनिया से विधायक प्रतिभा शुक्ला (1), मीरजारपुर से सांसद अनुप्रिया पटेल (2), भींगा से विधायक इंद्राणी देवी (2), डुमरियागंज से विधायक सैयदा खातून (1) कल्याणपुर से विधायक नीलम कटियार (1), बांसडीह से विधायक केतकी सिंह (3), मीरापुर से विधायक मिथलेश पाल (1), खुर्जा से विधायक मीनाक्षी सिंह (1) , राज्यसभा सांसद संगीता (1) सलेमपुर सीट से विधायक विजय लक्ष्मी गौतम (1), राठ से विधायक मनीषा (3), मछलीशहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज (2) शामिल है.

2 सांसद हैं अरबपति
एडीआर की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि राज्य की 65 महिला सांसदों और विधायकों में से 2 अरबपति हैं.  इसमें राज्यसभा सांसद जया अमिताभ बच्चन और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी शामिल हैं. जया की संपत्ति जहां 1,578 करोड़ रुपये है तो वहीं हेमा की संप्तति 270 करोड़ से ज्यादा है.

शैक्षणिक स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य की 4 महिला सांसद और विधायक- साक्षर हैं. वहीं 9 ने 5 से 12वीं तक की शिक्षा ली है. स्नातक और इससे ज्यादा की पढ़ाई करने वालों में 52 महिला सांसद और विधायक शामिल हैं. इसके साथ ही यूपी में कुल महिला सांसद और विधायकों में से 39 की उम्र 50 या उससे कम है. वहीं 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र में 26 शामिल हैं. 

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget