एक्सप्लोरर

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कैसे भरेंगे फॉर्म, हो सकता है ये बदलाव

UP News: UPPBPB ने पुलिस विभाग में 60,244 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी जानकारी विभाग की ऑफिशियल पर प्राप्त कर सकते हैं.

UP Police: यूपी पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. प्रदेश के युवा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों को भर्ती करने के निर्देश दिये थे. शनिवार को बोर्ड की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें अनारक्षित के लिए 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,204 पद आरक्षित हैं.

महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण
नोटिफिकेशन में महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है. सम्पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू गई है, जो 16 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी. वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है.

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जायें. आवेदन पत्र के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. जो यूपीपीबीपीबी की ओर से 400 रुपये तय किया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अभ्यर्थियों की हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा सकता है. 

ये होगा भर्ती का पैमाना 
भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए. जबकि, अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होना अनिवार्य है.

भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो.

ये है आयु सीमा
वहीं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु के तौर पर उम्मीदवार ने 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो, यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Jobs: यूपी में युवाओं के लिए बंपर नौकरी, 30 दिसंबर को पहुंचे लखनऊ, 18 कंपनियां जॉब करेंगी ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget