एक्सप्लोरर

UP Jobs: यूपी में युवाओं के लिए बंपर नौकरी, 30 दिसंबर को पहुंचे लखनऊ, 18 कंपनियां जॉब करेंगी ऑफर

UP Rojgar Mela: लखनऊ में राजकीय आईटीआई में आगामी 30 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा. इसमें 18 से 35 वर्ष वाले लोग प्रतिभाग कर सकेंगे. इस दौरान युवाओं को 18 कंपनियां नौकरियां देंगी.

Lucknow Rojgar Mela News: युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से उत्तर प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है. मिशन रोजगार के तहत 30 दिसंबर, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव के अनुसार, इस रोजगार मेला में 18 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जो कि अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकालेंगी हैं. 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने जानकारी देते हुए बताया कि शिशिक्षु / रोजगार मेले के माध्यम से 2081 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. इस मेले में 18 से 35 वर्ष वाले लोग प्रतिभाग कर सकते हैं. 

कौन-कौन ले सकता है रोजगार मेले में हिस्सा

उन्होंने बताया कि यहां जिन पदों पर रिक्तियां हैं उनमें लोग हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास लोग रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि कंपनियों द्वारा 8000 रुपये से लेकर 25000 रुपये प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

सुबह 9 बजे पहुंचे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए सुबह 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. 

एक हफ्ते पहले भी लगा था रोजगार मेला

युवाओं को रोजगार देने के मकसद से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक हफ्ते पहले भी राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. इस दौरान कुल 61 कंपनियों ने 1747 अभ्यर्थियों को नौकरियां ऑफर की थीं. जिसमें 7700 से 35000 रुपये प्रतिमाह के वेतन एवं अन्य सुविधाएं जैसे फ्री कैंटीन की सुविधा के साथ रोजगार दिया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारी बने दानदाता, काशी और प्रयागराज से भेजे 4 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget